
Happy Propose Day 2025: 'आज इजहार-ए-दिल का मौका है...' इन रोमांटिक मैसेज से करें अपने पार्टनर को प्रपोज
AajTak
Happy Propose Day Wishes 2025: लव बर्ड्स और कपल्स के लिए वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे बेहद खास होता है. ऐसे में अगर आपके पास अच्छी शायरी का मैसेज के जरिए अपने पार्टनर से दिल की बात कहें तो काफी इंप्रेसिव होता है.
Propose Day Wishes 2025: वैलेंटाइन डे वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है, प्रपोज डे हर साल 8 फरवरी को मनाया जाता है. इस दिन लव बर्ड्स और कपल्स अपने दिल की बात कहकर प्यार का इजहार करते हैं. ऐसे में अगर आप प्यार भरे मैसेज या शायरी के जरिए अपने दिल की बात कहें तो काफी आसान होने के साथ इंप्रेसिव भी होता है. इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ रोमांटिक मैसेज जिन्हें आप अपने प्रिय को WhstaApp, Facebook, message या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी भेजकर दिल की बात कह सकते हैं.
> प्यार की आंच से तो पत्थर भी पिघल जाता है सच्चे दिल का साथ मिले तो नसीब भी बदल जाता है प्यार की राहों पर गर मिल जाये सच्चा हमसफ़र, तो कितना भी गिरा हुआ इंसान भी संभल जाता है।
> ना हम तुम्हें खोना चाहते हैं, ना तुम्हारी याद में रोना चाहते हैं, जब तक है मेरी जिंदगी, हम तुम्हारे साथ होना चाहते हैं.
>फिज़ा में महकती शाम हो तुम, प्यार में झलकता जाम हो तुम, सीने में छुपाए फिरते हैं हम यादें तुम्हारी, इसलिए मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम.हैप्पी प्रपोज डे
>उन्हें चाहना हमारी कमजोरी है, उनसे कह ना पाना हमारी मजबूरी है, वो क्यूं नहीं समझते हमारी खामोशी को, क्या प्यार का इजहार करना जरूरी है?Happy Propose Day 2025
>दिल ये मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है अपनी मोहब्बत का इजहार करना चाहता है देखा है जबसे तुम्हें मैंने, ए मेरे सनम दिल सिर्फ तुम्हारा ही दीदार करना चाहता हैHappy Propose Day 2025

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







