
Happy New Year 2025... दुनिया भर में नए साल का आगाज, जोरदार जश्न के साथ हुआ 2025 का स्वागत
AajTak
Happy New Year 2025: दुनिया के अलग-अलग हिस्से में टाइम जोन अलग होने के कारण हर देश का नया साल अलग समय पर शुरू होता है. सबसे पहले किरीटीमाटी द्वीप (क्रिसमस द्वीप) में नया साल मनाया गया. ये आईलैंड किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है. यह भारत से 7.30 घंटे आगे है. भारत से पहले कुल 41 देश नया साल मनाते हैं. न्यूजीलैंड के निवासी भी कुछ ही देर बाद साल 2025 का स्वागत करेंगे.
दुनिया ने साल 2024 को गुडबाय करते हुए ईयर 2025 का जोरदार स्वागत किया. यह जश्न मनाने, अतीत को पीछे छोड़ने और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद के साथ आगे बढ़ने का समय है. दुनिया के अलग-अलग हिस्से में टाइम जोन अलग होने के कारण हर देश का नया साल अलग समय पर शुरू हुआ. सबसे पहले किरीटीमाटी द्वीप (क्रिसमस द्वीप) में नया साल मनाया गया. ये आईलैंड किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है. यह भारत से 7.30 घंटे आगे है. भारत से पहले कुल 41 देश नया साल मनाते हैं. न्यूजीलैंड के निवासियों ने भी साल 2025 का जोरदार स्वागत किया.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










