
Happy New Year: 2025 के भारत में क्या-क्या नया होगा? 10 बड़ी घटनाएं, जो बदलेंगी देश की तस्वीर
AajTak
इस साल दिल्ली और बिहार में विधानसभा चुनाव हैं. देश के छह राज्यों में भी उपचुनाव होने हैं. मुंबई की सिविक बॉडी यानी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के भी चुनाव होने हैं. इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 साल पूरे होने जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 पर भी हर किसी की निगाहें हैं.
आज से नए साल 2025 की शुरुआत हो गई है. इस साल भी बहुत कुछ नया होगा. कई बड़े मौके आएंगे. नए संकल्प होंगे. नई आशाएं और उम्मीदें भी होंगी. भारत में क्या-क्या नया होगा? कौन-कौन बड़े घटनाक्रम होंगे, जो देश की तस्वीर बदलेंगे. पॉलिटिक्स से लेकर धर्म तक और खेल से लेकर विज्ञान तक बहुत कुछ पहली बार होगा, जिन पर सभी की नजरें होंगी. हम आपको सिलसिलेवार बताएंगे.
1. दिल्ली और बिहार में चुनाव
इस साल दिल्ली और बिहार में विधानसभा चुनाव हैं. दिल्ली की सत्ता पर आम आदमी पार्टी काबिज है और 10 साल से सरकार है. AAP ने 2013 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनाई. 49 दिन बाद इस्तीफा देना पड़ा. उसके बाद फरवरी 2015 में चुनाव हुए तो AAP ने रिकॉर्ड बहुमत 67 सीटें हासिल कीं. 2020 के चुनाव में भी AAP ने 62 सीटें जीतीं और केजरीवाल तीसरी बार सीएम बने. 2024 का साल AAP और केजरीवाल के लिए मुश्किलें लेकर आया. मार्च 2024 में दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल जेल चले गए. सितंबर में जमानत पर बाहर आए तो इस्तीफा दे दिया. उसके बाद आतिशी नई सीएम बनीं. दिल्ली में AAP का मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस से है. दिल्ली में बीजेपी ने सिर्फ 1993 में चुनाव जीता, उसके बाद से वनवास झेल रही है. कांग्रेस ने दिल्ली में शीला दीक्षित के नेतृत्व में लगातार तीन चुनाव जीते और सरकार बनाई. बीजेपी फिर सरकार बनाने के लिए ताकत लगा रही है. कांग्रेस के सामने खोए हुए जनाधार को वापस हासिल करने की चुनौती है.
बिहार में एनडीए की सरकार है. जेडीय प्रमुख नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं. हालांकि, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है. लेकिन अभी तक आत्मनिर्भर नहीं बन सकी है. एनडीए के अन्य सहयोगियों में चिराग पासवान की LJP (R), जीतनराम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की RLP शामिल है. महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस और वाम मोर्चा है. RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में तेजस्वी यादव पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की कोशिश में लगे हैं. तीसरे मोर्चे के तौर पर प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का उदय भी हुआ है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में हैं. नीतीश के लिए ये चुनाव काफी अहम हैं. वे पिछले तीन दशक से बिहार में सत्ता की धुरी बने हुए हैं. 2022 में उन्होंने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वे कभी महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना लेते हैं तो कभी एनडीए से हाथ मिलाकर कुर्सी पर काबिज हो जाते हैं.
2. छह राज्यों में उपचुनाव

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










