
Happy Navratri 2022 Wishes: मां दुर्गा की भक्ति से भरें इन मैसेज से दें नवरात्रि की शुभकामनाएं
AajTak
Navratri 2022 Wishes, Messages in Hindi: शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसा कहते हैं कि नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना से इंसान की सोई हुई तकदीर जाग सकती है. इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को मां दुर्गा की भक्ति से भरे मैसेज भेजकर नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Happy Navratri 2022, Wishes and Messages: भारत में 26 सितंबर से नौ दिवसीय त्योहार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. नौ दिनों तक चलने वाला यह त्योहार देवी दुर्गा को समर्पित है. नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व है. नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना के साथ होती है, और इसका समापन अष्टमी व नवमी तिथि पर कन्या पूजन के साथ होता है. इस साल नवरात्रि 26 सितंबर (सोमवार) से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेगा. इस मौके पर आप अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों को मां दुर्गा की भक्ति से भरे मैसेज भेजकर नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
> हो जाओ तैयार, मां अम्बे आने वाली हैं, सजा लो दरबार मां अम्बे आने वाली हैं, तन, मन और जीवन हो जाएगा पावन, मां के कदमों की आहट से गूंज उठेगा आंगन नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
>लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो, गणेश का निवास हो, और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो…. Happy Navratri 2022
>देवी मां के कदम आपके घर में आएं, आप खुशी से नहाएं परेशानियां आपसे आंखें चुराएं. Happy Navratri 2022
>लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार, हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार, नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार. जय माता दी. हैप्पी नवरात्रि
>माता का नवराता आता है; ढेरों खुशियां लाता है; अबकी बार माँ आपको वो सब दे; जो आपका दिल चाहता है। शुभ नवरात्रि!

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








