
Hanuman Jayanti 2023 Date: हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, अशुभ होंगे परिणाम
AajTak
Hanuman Jayanti 2023 Date: हनुमान जयंती त्योहार इस साल 6 अप्रैल दिन गुरुवार को मनाया जाएगा. हनुमान जयंती के दिन अगर आप भी व्रत रखने वाले हैं या बजरंगबली की पूजा करने वाले हैंं तो कुछ गलतियां करने से बचें
Hanuman Jayanti 2023 Date: हनुमान जयंती का त्योहार आने वाला है. हनुमान जयंती चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है. हनुमान जयंती बजरंगबली के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. इस बार यह त्योहार 6 अप्रैल दिन गुरुवार को मनाया जाएगा. हनुमान जयंती पर बजरंगबली की पूजा-अर्चना से जीवन में बड़े से बड़ा संकट दूर हो सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हनुमान जयंती के दिन कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए.
सूतक काल में पूजा- हनुमान जी की पूजा कभी भी सूतक काल में नहीं करनी चाहिए. सूतक काल न सिर्फ ग्रहण से 12 घंटे पहले लगता है, बल्कि घर में किसी की मृत्यु हो जाने पर भी यह मान्य होता है. किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर घर में 13 दिन के लिए सूतक काल लग जाता है. इस अवधि में हनुमान जी की पूजा वर्जित होती है.
स्त्रियों का स्पर्श- हनुमान जयंती के दिन स्त्रियों को छूने या स्पर्श करने से बचना चाहिए. इस दिन ब्रह्मचर्या का बड़ी सख्ती से पालन किया जाता है. कहते हैं कि भगवान हनुमान स्वयं स्त्रियों के स्पर्श से बचते थे. अगर कोई महिला घर के मंदिर में पूजा कर रही है तो उन्हें भी बजरंगबली की प्रतिमा का स्पर्श नहीं करना चाहिए.
चरणामृत से स्नान- बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि हनुमान जी की पूजा में कभी चरणामृत का प्रयोग नहीं किया जाता है. हनुमान जयंती पर बजरंगबली को चरणामृत से स्नान कराने से बचना चाहिए. उनकी पूजा में चरणामृत चढ़ाने का विधान नहीं है.
काले-सफेद वस्त्र न पहनें- बजरंगबली की पूजा करते समय भूलकर भी काले या सफेद रंग के वस्त्र धारण न करें. इसके परिणाम बहुत ही अशुभ हो सकते हैं. हनुमान जी की पूजा केवल और केवल लाल रंग के वस्त्र पहनकर करनी चाहिए.
टूटी या खंडित प्रतिमा- हनुमान जयंती पर पूजा के लिए बजरंगबली की टूटी हुई या खंडित प्रतिमा का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. अगर आपके घर के मंदिर में बजरंगबली की ऐसी कोई प्रतिमा है तो उसे फौरन हटा दें. बेहतर होगा कि ऐसी प्रतिमा को आप जल प्रवाहित कर दें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










