
Hanuman Jayanti 2021: हनुमान जयंती पर मंगल संग 9 का अद्भुत संयोग, 6 राशियों पर मेहरबान बजरंगी
AajTak
Hanuman Jayanti 2021: मंगलवार के साथ 27 अप्रैल 2021 का संयोग श्रीराम भक्त अंजनीसुत की जयंती को और विशेष बना रहा है. मंगलवार स्वयं हनुमान जी का दिन है. यानी ये हनुमान जयंती सभी संकटों को हरने वाली है.
Hanuman Jayanti 2021: भगवान शंकर के अंशावतार पवनपुत्र हनुमान जी की जयंती मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 को है. नव संवत की पहली पूर्णिमा इस बार विशेष फलदायी है. मंगलवार के साथ 27 अप्रैल 2021 का संयोग श्रीराम भक्त अंजनीसुत की जयंती को और विशेष बना रहा है. मंगलवार स्वयं हनुमान जी का दिन है. यानी ये हनुमान जयंती सभी संकटों को हरने वाली है. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा के मुताबिक, मंगल करने वाले पवनसुन की इस जयंती में अंक का भी सुंदर योग बन रहा है. 27 अप्रैल 2021 का जन्मांक और भाग्यांक दोनों 9 है. यह अंक मंगल ग्रह का ही अंक है. मंगलवार के दिन नौ अंक का जन्मांक और भाग्यांक संयोग संपूर्ण विश्व को उत्साह से भरने वाला है. मंगल रक्त और ऊर्जा के कारक ग्रह हैं. हनुमान जयंती के सुंदर संयोग से जनमानस का मनोबल ऊंचा होगा. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी. सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ेगा. मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों को विशेष लाभ होगा. मिथुन तुला और कुंभ राशि के जातकों के अवरोधों में कमी आएगी. वृष, कन्या और मकर राशि वाले मंगलवार से आगामी शनिवार तक हनुमान जी के दर्शन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










