
Hands Off!: 'अभी तो सिर्फ शुरुआत है...', न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन से लेकर लंदन-बर्लिन तक, ट्रंप और मस्क के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता
AajTak
टेस्ला, स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के सीईओ एलन, जो हाल ही में बने 'डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE)' के प्रमुख और ट्रंप के बेहद करीबी हैं, उन पर सरकारी एजेंसियों में बड़े पैमाने पर कटौती को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं. हालांकि मस्क का दावा है कि इससे टैक्सपेयर्स के अरबों डॉलर बच रहे हैं, लेकिन कई अमेरिकी इसे जरूरी सेवाओं को खत्म करने के रूप में देख रहे हैं.
अमेरिका की सड़कों पर शनिवार को एक बड़ा आंदोलन देखने को मिला. देशभर में हजारों लोगों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके करीबी अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. ये विरोध प्रदर्शन सरकार में भारी कटौतियों, पब्लिक सर्विस में कमी और विवादास्पद सामाजिक नीतियों के खिलाफ हो रहा है.
न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, 'हैंड्स ऑफ!' नामक इस प्रदर्शन के तहत अमेरिका के सभी 50 राज्यों में रैलियां निकाली गईं, जिनमें नागरिक अधिकार संगठनों, मजदूर यूनियनों, LGBTQ+ समूहों, पूर्व सैनिकों और अन्य संगठनों ने भाग लिया. प्रमुख प्रदर्शन स्थलों में वॉशिंगटन डीसी का नेशनल मॉल, विभिन्न राज्यों की राजधानियां और न्यूयॉर्क से लॉस एंजेलिस तक कई शहरों के केंद्र शामिल थे.
(फोटो: AP)
मस्क पर सरकारी एजेंसियों में कटौती का आरोप
प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप प्रशासन पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया. वॉशिंगटन में भीड़ को संबोधित करते हुए एक्टिविस्ट ग्रेलन हैग्लर ने कहा, 'इन्होंने सोते हुए दैत्य को जगा दिया है, और अभी तो शुरुआत है.'

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








