
Hair fall reason: हेयर फॉल बढ़ाता है इस तरह का खाना, बाल झड़ने का है मुख्य कारण
AajTak
Hair fall: बाल झड़ने के कई कारण होते हैं. जिसमें धूल, गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइल समेत जेनेटिक्स भी शामिल हैं. हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक, एक खास तरह की डाइट या फूड्स खाने से हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है. हेयर फॉल से बचने के लिए इन फूड्स का सेवन बंद कर देना चाहिए.
बाल झड़ना एक नेचुरल प्रोसेस है. आमतौर पर कंघी करते या बाल धोते समय गिरने वाले बाल आम बात हैं. हालांकि जब बाल एक बड़े हिस्से में गिरने लगे या फिर गंजेपन के स्पॉट दिखाई देने लगे तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. प्रदूषण, धूल, गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइल, कैमिकल वाले प्रोडक्ट का अधिक प्रयोग, तनाव आदि हेयर फॉल का मुख्य कारण हो सकते हैं. इनसे बालों का झड़ना, रूसी, दोमुंहे बाल और अनहेल्दी बाल जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हाल ही में नेचर जर्नल में पब्लिश एक आर्टिकल में बताया गया है कि हेयर फॉल का कारण एक खास तरह की डाइट भी होती है. अगर आपको भी हेयर फॉल होता है तो इस तरह की डाइट लेने से बचें.ऐसी डाइट हो सकती है बाल झड़ने का कारण
नेचर जर्नल में पब्लिश एक आर्टिकल के मुताबिक, हेयर फॉल में जेनेटिक, साइकोलॉजी और लाइफस्टाइल काफी अहम भूमिका निभाते हैं. अधिक जानकारी के लिए टोक्यो मेडिकल एंड डेंटल यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने चूहों पर रिसर्च की और यह जानने की कोशिश की कि हाई फैट डाइट बालों के झड़ने और पतले होने को कैसे प्रभावित करती है? रिसर्चर्स ने पाया कि हाई फैट डाइट और मोटापे वाले लोगों के बालों के रोम स्टेम सेल (HFSCs) में कमी आ जाती है, जिससे बालों की ग्रोथ रुक जाती है. इससे बाल फिर से नहीं उगते या फिर बालों के रोम को काफी नुकसान होता है. आम तौर पर HFSCs वह प्रक्रिया है जिसमें हमारे बाल लगातार बढ़ते रहते हैं.
रिसर्च के मुख्य राइटर हिरोनोबु मोरिंगा (Hironobu Morinaga) के मुताबिक, चूहों पर की गई रिसर्च में पाया कि हाई फैट डाइट HFSCs को कम करके बालों को पतला कर देते हैं. आगे चलकर यह समस्या हेयर फॉल का भी कारण बनता है. लेकिन अभी इस पर और रिसर्च की जरूरत है.
हेयर फॉल रोकने का उपाय (Remedies to stop hair fall)
रिसर्चर्स ने बताया कि आप जो खाते हैं उससे बालों की ग्रोथ होती है और बालों का झड़ना भी रुक सकता है. कद्दू के बीज के तेल पर भी कुछ रिसर्च की गई हैं, जिसके मुताबिक कद्दू के बीज का तेल चूहों में 5-अल्फा रिडक्टेस (5-alpha reductase) की क्रिया को रोकते पाया गया है.
5-अल्फा-रिडक्टेस वह एंजाइम है जो टेस्टोस्टेरोन को ताकतवर एण्ड्रोजन, DHT में परिवर्तित करता है. यदि 5-एआर लेवल में वृद्धि होती है तो अधिक टेस्टोस्टेरोन डीएचटी में परिवर्तित हो जाएगा जिससे अधिक बाल झड़ने लगते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











