
Gyanvapi Verdict: तीन अदालतों में चल रहा ज्ञानवापी का केस, जानिए कहां किस पक्ष ने क्या मांग रखी है?
AajTak
Gyanvapi Mosque Verdict: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वाराणसी की जिला कोर्ट आज फैसला सुना सकती है. पिछले साल अगस्त में 5 महिलाओं ने ज्ञानवापी मस्जिद के बगल में बने श्रृंगार गौरी मंदिर में पूजन-दर्शन की इजाजत देने की मांग की थी. जिला कोर्ट तय करेगी महिलाओं की याचिका पर सुनवाई की जाए या नहीं?
Gyanvapi Mosque Verdict: ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में वारणसी की जिला अदालत आज फैसला सुना सकती है. इसे देखते हुए ज्ञानवापी परिसर समेत वाराणसी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही धारा 144 भी लागू कर दी गई है. इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.
इस मामले में जिला कोर्ट के जज एके विश्वेश फैसला देंगे. फैसले को देखते हुए शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है. पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने न्यूज एजेंसी को बताया कि पूरे शहर को अलग-अलग सेक्टर्स में बांट दिया गया है और जरूरत के हिसाब से पुलिस बल तैनात किया गया है.
इसके अलावा सेंसेटिव इलाकों में फ्लैग मार्च और फुट मार्च निकालने का आदेश भी जारी किया गया है. साथ ही जिले की सीमाओं, होटल और गेस्ट हाउस में भी चेकिंग की जा रही है. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है.
पिछले साल 5 महिलाओं ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित श्रृंगार गौरी मंदिर में पूजन-दर्शन की अनुमति देने की मांग की थी. वहीं, अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी का कहना था कि मस्जिद परिसर वक्फ की संपत्ति है.
क्या है पूरा मामला?
- 18 अगस्त 2021 को पांच महिलाओं ने सिविल जज (सीनियर डिविजन) के सामने एक वाद दायर किया था.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







