
Gyanvapi masjid row: SC ने टाली सुनवाई, वाराणसी कोर्ट की कार्यवाही पर भी रोक
AajTak
Gyanvapi masjid row: ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई को टाल दिया गया. सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी ट्रायल कोर्ट की सुनवाई पर भी रोक लगाई.
Gyanvapi masjid row: ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई. इसके साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी कोर्ट की आज की कार्यवाही पर भी रोक लगा दी. अब मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस वक्त वाराणसी कोर्ट में सुनवाई पर रोक लगाई तब वहां सुनवाई जारी ही थी. वाराणसी कोर्ट में तब ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े सर्वे रिपोर्ट पेश की जा रही थी.
अब सुप्रीम कोर्ट कल शुक्रवार को इस मामले पर दोपहर 3 बजे सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ज्ञानवापी के मसले पर कल तीन जजों की बेंच सुनवाई होगी. कोर्ट ने हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन से कहा कि वह अपने स्थानीय वकील से कहें कि वह ट्रायल कोर्ट में आगे कार्यवाही ना करें.
यह भी पढ़ें - ज्ञानवापी में शिवलिंग या फव्वारे की उलझी गुत्थी, जानिए 25x25 वजूखाने की सारी डिटेल
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में विष्णु जैन ने सुनवाई टालने की मांग की थी. उन्होंने अपना जवाब दाखिल करने के लिए कल शुक्रवार तक का ही वक्त मांगा था. वहीं मुस्लिम पक्ष ने कहा है कि इस मामले पर तुरंत सुनवाई की जाए.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 मई को सुनवाई करते हुए वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट को ऑर्डर दिया था कि ज्ञानवापी मस्जिद में जिस आकृति को शिवलिंग बताया जा रहा है उसको सुरक्षित किया जाए. साथ ही मुस्लिमों को मस्जिद में नमाज पढ़ने की छूट दी थी. हालांकि, वजूखाने को सील किया गया था.
ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट पेश

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









