
Gyanvapi: 'शिवलिंग' पर विवादित बयान देने वाले प्रोफेसर क्यों मांग रहे हैं AK-56 का लाइसेंस?
AajTak
दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग पर विवादित बयान दिया है. उन पर केस दर्ज हो गया है. इसके बाद रतन लाल ने आजतक से खास बातचीत में कई बातें बताई.
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल ने विवादित बयान दिया था, जिस पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. अब प्रोफेसर रतन लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर एके-56 का लाइसेंस देने की मांग की है. आजतक ने प्रोफेसर रतन लाल से खास बातचीत की.
आजतक से बात करते हुए प्रोफेसर रतन लाल ने कहा, 'इतिहास का छात्र हूं और इतिहास का छात्र अपने हिसाब से चलता है अगर आधा गिलास पानी है तो आप कह सकते आधा भरा हुआ है और आधा खाली है, जो शिवलिंग की बात कही जा रही है वह तोड़ा हुआ नहीं लग रहा है, काटा हुआ लग रहा है, मैंने क्या लिखा कि अगर मुसलमान इस देश में आए और उन्होंने कन्वर्जन कराया तो पहला काम क्या होता है, इस्लाम धर्म में खतना होता है.'
प्रोफेसर रतन लाल ने कहा, 'साधु भी कह रहे हैं कि छेड़छाड़ हुआ है, मैं भी तो यही कह रहा हूं कि खतना हुआ है और यह मेरी राय है और यह तानाशाही है कि आप मुझे बोलने नहीं देंगे. कोई भी डॉक्यूमेंटल प्रूफ नहीं है कि ज्ञानवापी मस्जिद कब बना और अगर बहस कराया जा रहा है कि वहां मंदिर है तो मैं यह भी कह रहा हूं कि यह 2024 के चुनाव का एजेंडा सेट किया जा रहा है.'
आजतक से बात करते हुए प्रोफेसर रतन लाल ने कहा, 'अगर पीपल का पत्ता भी तोड़ दे तो भावना आहत हो जाती है और क्या मेरी भावना आहत नहीं हो रही है अगर लोग मुझे गालियां दे रहे हैं. औरंगजेब ने क्या ब्राह्मणों को दक्षिणा नहीं दिया और मंदिरों को दक्षिणा नहीं दिया यह भावना नहीं गाजर मूली है. मैंने राय दी है और मैंने राष्ट्रवादी इतिहास पर पीएचडी की है आप मेरी राय से ऐसा मत हो सकते हैं और जितने लोगों ने मुझे गाली दी है क्या उन पर एफआईआर नहीं होना चाहिए.'
प्रोफेसर रतन लाल ने कहा, 'शिवलिंग पर पांच लकीर खींची गई है उसकी व्याख्या कौन करेगा, अगर आपको करना है तो बहस कीजिए मंच बनाइए इतिहासकार बुलाइए, इस देश में दलित-बैकवर्ड और मुसलमान की कोई आस्था नहीं है सिर्फ आस्था आप ही की है और अगर मुझे जान से मारना है तो मार दीजिए इस देश में लोकशाही नहीं है, आप सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट जाइए.'
प्रोफेसर रतन लाल ने कहा, 'मस्जिदों की डीप खुदाई होनी चाहिए और अगर वहां से बौद्ध विहार निकले तो उनको भी वापस करना चाहिए. कई जगहों पर मैं गया हूं जहां पर विष्णु के मंदिर बना दिए गए हैं तो सिर्फ हिंदुओं की आस्था नहीं है बौद्ध की भी है.'

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







