
Gwalior: धर्मांतरण का आरोपी मौलवी भी पकड़ा गया, पाक-साफ करने के नाम पर युवती का किया था दुष्कर्म
AajTak
Madhya Pradesh: हिंदू युवती का जबरन मतांतरण करने के बाद उससे दुष्कर्म करने वाले मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती का आरोप है कि निकाह के बाद मौलवी ने शरीर पाक साफ करने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया. जानिए क्या है पूरा मामला...
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हिंदू युवती के जबरन धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है. डबरा पुलिस ने आरोपी को सिमरिया गांव से पकड़ा है. पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. धर्मांतरण के मुख्य आरोपी इमरान, उसकी मां सग्गो और उसके भाई को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है.
उधर, डबरा के जंगीपुरा में आरोपी इमरान खान के मकान पर सोमवार को प्रशासन ने हथौड़ा चला दिया. दरअसल, उसका घर संकरी गली में था और वहां बुलडोजर नहीं जा सका था, इसलिए मजदूरों की मदद से हथौड़ा चलाकर अवैध निर्माण तोड़ा गया.
बता दें कि आरोपी इमरान ने परिवार के साथ मिलकर ग्वालियर की हिंदू युवती (26 साल) को 7 माह तक बंधक बनाकर रखा था. इनके चंगुल से मुक्त होने के बाद बीते शनिवार को युवती बड़ी बहन के साथ महिला थाने पहुंची. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इमरान खान उससे राजू जाटव बनकर मिला था. दोनों ने ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से विवाह रचाया. जब इमरान अपने घर जंगीपुरा डबरा पहुंचा, तब युवती को पता चला कि उसका नाम राजू नहीं बल्कि इमरान खान है.
इस्लाम कबूल कराने का आरोप
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद एक मदरसे के पास रहने वाले मौलाना ओसामा ने उसका धर्मांतरण कर इस्लाम कबूल कराया और उसी रात पाक-साफ करने के नाम पर युवती के साथ बलात्कार किया. निकाह के बाद पति इमरान, सास मां सग्गो और देवर उसे प्रताड़ित करने लगे और युवती को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा जाने लगा. सास की मौजूदगी में दो देवरों पुन्नी और अमन ने भी युवती से दुष्कर्म किया. इसके साथ ही सास सुग्गा बेगम के साथ आए दो लोगों ने भी उसके साथ गलत काम किया.
आरोपी इमरान की मां भी गिरफ्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









