
Gurugram Fire: 5 महीने की बेटी को बचाने के लिए बस की खिड़की से बाहर फेंका, खुद भी निकले लेकिन जिंदा जल गई पत्नी
AajTak
गुरुग्राम में बुधवरा को एक स्लीपर बस में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक महिला भी शामिल है जिसका नाम माया है. अब उसके पति ने बताया है कि अपनी 5 महीने की बेटी को बचाने के लिए उन्होंने बस की खिड़की से बाहर फेंक दिया था जिसे स्थानीय लोगों ने कैच कर बचाया लेकिन वो पत्नी को नहीं बचा सके.
राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिल्ली आ रही एक स्लीपर बस में बुधवार को गुरुग्राम हाइवे पर भीषण आग लग गई थी जिसमें जलकर 2 यात्रियों की मौत हो गई थी. वहीं बाकी लोगों ने बस से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी. यह घटना गुरुग्राम में सिग्नेचर टावर फ्लाईओवर के पास हुई थी.
जिन दो यात्रियों की इस हादसे में मौत हुई थी उसमें माया नाम की महिला भी शामिल थी. अब उसके पति ने घटना को लेकर जो जानकारी दी है उसे सुनकर आपके आंखों में भी आंसू आ जाएंगे. 45 साल के दिनेश ने बताया कि जब बुधवार की रात बस में आग लगी तो हम उसमें फंस गए. उन्होंने अपनी बेटी को आग से बचाने के लिए बस की खिड़की से बाहर स्थानीय लोगों के हाथ में फेंक दिया जिससे उनकी जान बच गई.
दिनेश ने कहा कि वो भी किसी तरह बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे लेकिन अपनी पत्नी माया को नहीं निकाल पाए. उन्होंने कहा, मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं अपनी पत्नी को कैसे बचाऊं.
उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद मेरी बड़ी बेटी को घटना में होने वाले दूसरी मौत के तौर पर बताया गया जो कि गलत था. वो मेरी पत्नी माया थी. उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने उन्हें शिनाख्त के लिए बुलाया तो उन्होंने पत्नी की पहचान की जो आग में पूरी तरह झुलस गई थी. हालांकि इस हादसे के बाद से उनकी बड़ी बेटी दीपाली भी लापता है जिसकी उम्र अभी सिर्फ 5 साल है.
बता दें कि जयपुर से दिल्ली आ रही स्लीपर बस (AR 01 K 7707) जब बुधवार देर शाम गुरुग्राम में सिग्नेचर टावर फ्लाईओवर पर पहुंची तो बस में से आग की लपटे उठने लगीं. बस में चीख-पुकार मच गई. बस में काफी सवारियां मौजूद थीं. बस में लगी आग को देखते हुए तत्काल ही इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी. बस में लगी आग की चपेट में आने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 10-12 लोग झुलस गए हैं जिनका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









