
Gurugram Crime: मां के लिव-इन पार्टनर ने जमकर की दो बच्चों की पिटाई, छोटे की दर्दनाक मौत, बड़ा बेटा घायल
AajTak
पीड़ित बच्चों के दादा ने पुलिस को बताया कि विनीत चौधरी अक्सर उनकी मां की गैरमौजूदगी में दोनों बच्चों की पिटाई करता था. रविवार को फिर से विनीत ने मनु और प्रीत की पिटाई की, जब उनकी मां घर पर नहीं थी. इसके बाद दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक वहशी बने एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर महिला के दो बच्चों को जमकर पीटा. जिससे छोटे बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस वारदात के बारे में गुरुग्राम पुलिस ने जानकारी देते हुए सोमवार को पीटीआई को बताया कि 7 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी गई और उसका 9 वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. इससे पहले उनकी मां के लिव-इन पार्टनर ने उनकी जमकर पिटाई की थी. पुलिस ने आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले विनीत चौधरी के रूप में की है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी विनीत चौधरी गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करता है. पुलिस के अनुसार, साल 2023 में पीड़ित महिला के पति की मौत गई थी. इसके बाद पिछले कुछ महीनों से वो महिला अपने दो बेटों मनु (9) और प्रीत (7) को लेकर राजेंद्र पार्क में विनीत चौधरी के साथ रह रही थी.
पीड़ित बच्चों के दादा ने पुलिस को बताया कि विनीत चौधरी अक्सर उनकी मां की गैरमौजूदगी में दोनों बच्चों की पिटाई करता था. रविवार को फिर से विनीत ने मनु और प्रीत की पिटाई की, जब उनकी मां घर पर नहीं थी. इसके बाद दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया. वहां से उनकी बहू ने उन्हें घटना की जानकारी दी.
गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि जब तक बच्चों के दादा वहां पहुंचे, तब तक 7 साल के प्रीत की मौत हो गई जबकि उसके बड़े भाई मनु का इलाज चल रहा है. दादा की शिकायत के आधार पर ही इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई. जिसके बाद आरोपी विनीत चौधरी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने इस बारे में बताया कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. उसे मंगलवार को शहर की अदालत में पेश किया जाएगा.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









