
Gurugram में बड़ा हादसा, 6वीं मंजिल से गिरी छत, बचाव कार्य में जुटी NDRF
AajTak
गुड़गांव के सेक्टर 109 में सोसाइटी का बड़ा हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया. Chintels Paradiso हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में छठी मंजिल में रिनोवेशन का काम चल रहा था. इसी दौरान छठवें फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर तक के लेंटर गिरते चले गए. हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है और करीब 10 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. वहीं ये भी अंदेशा है कि कुछ और लोग भी मलबे में दबे हो सकते हैं. हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर व्यक्तिगत रूप से बचाव अभियान पर निगरानी रखे हुए हैं. दमकल विभाग के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंच चुकी हैं. बचाव और राहत का काम जारी है. देखें पूरी खबर.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









