
Guru Vakri 2025: गुरु-शनि सहित इन 5 ग्रहों की चाल वक्री, कल से इन 3 राशियों पर मंडराएगी आफत
AajTak
11 नवंबर यानी कल से बृहस्पति ग्रह की उल्टी चाल शुरू होने वाली है. गुरु के वक्री होते ही शनि, बुध, राहु और केतु सहित कुल पांच ग्रहों की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी. ज्योतिष के अनुसार, इस दौरान तीन राशियों के जातकों को नुकसान और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
Vakri Grah 2025: देवगुरु बृहस्पति 11 नवंबर को यानी कल से उच्च की राशि कर्क में वक्री होने वाले हैं. बृहस्पति ग्रह के वक्री होते ही एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनेगा. दरअसल शनि, बुध, राहु और केतु पहले से ही वक्री चाल चल रहे हैं. ऐसे में बृहस्पति ग्रह के वक्री होते ही कुल पांच बड़े ग्रहों की चाल उल्टी हो जाएगी. ज्योतिष गणना के अनुसार, पांच ग्रहों का एकसाथ वक्री होना तीन राशि के जातकों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. आइए इन अनलकी राशियों के बारे में जानते हैं.
मेष राशि पांच ग्रहों के वक्री होने का प्रभाव मेष राशि के जातकों पर सीधे तौर पर दिखाई देगा. इस अवधि में व्यापारिक हानि या किसी महत्वपूर्ण डील के रद्द होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. इसके अलावा, कठोर वाणी के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव या मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. ऐसे में सलाह दी जाती है कि अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें और धैर्य-सयंम के साथ काम लें.
तुला राशि पांच ग्रहों की वक्री चाल तुला राशि वालों के लिए स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें ला सकती है. आपका कोई पुराना रोग भी उभर सकता है. वाणी में कड़वाहट व्यवसाय में नुकसान और रिश्तों में दरार का कारण बन सकती है. आपको धनधान्य के मामले में बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. संतान पक्ष से मिले परिणाम दुखी कर सकते हैं. वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें. इस दौरान सोच-समझकर ही कोई बड़ा फैसला लें.
मीन राशि ग्रहों की वक्री चाल आपके स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. उधार के चलते आर्थिक दबाव महसूस करेंगे. कोई कारोबारी डील रद्द हो सकती है. निजी बातें उजागर होने से वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव है. एकाग्रता भंग होने से पढ़ाई-लिखाई में दिक्कत हो सकती है. इस दौरान आपकी पद-प्रतिष्ठा को भी झटका लग सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








