
Guru Nakshatra Parivartan 2026: साल 2026 में गुरु करेंगे शनिदेव के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ
AajTak
Guru Nakshatra Parivartan 2026: साल 2026 में देवगुरु बृहस्पति 18 जून को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो ज्योतिष में समृद्धि और सुख का प्रतीक है. यह नक्षत्र परिवर्तन कई जातकों को आर्थिक स्थिति में सुधार, नौकरी में स्थिरता, विवाह और संतान सुख का सुख प्रदान करेगा.
Guru Nakshatra Parivartan 2026: साल 2026 में देवगुरु बृहस्पति एक महत्वपूर्ण नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस दौरान गुरु पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और कुछ राशियों पर अपनी विशेष कृपा बनाएंगे. पुष्य नक्षत्र को ज्योतिष में नक्षत्रों का राजा माना गया है, जो सुख-समृद्धि और धन वृद्धि का संकेत देता है. इस नक्षत्र के स्वामी कर्मफल दाता शनि देव हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 18 जून 2026 को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे करीब रात 9 बजकर 30 मिनट पर.
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब गुरु जैसे शुभ और ज्ञानदायक ग्रह शनि के नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो व्यक्ति को उसके परिश्रम का उचित फल मिलने लगता है. इस समय अटके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं, विवाह के योग बनते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और संतान सुख की संभावना भी बढ़ती है. ऐसे में गुरु का यह नक्षत्र गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा, आइए जानते हैं.
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक रूप से राहत देने वाला रहेगा. लंबे समय से जो पैसा अटका हुआ था, उसके मिलने के योग बन सकते हैं. नौकरी में स्थिरता आएगी और आय के नए साधन बन सकते हैं. परिवार से जुड़ी चिंताएं कम होंगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी. जो लोग जमीन, मकान या वाहन से जुड़े काम कर रहे हैं, उन्हें फायदा मिल सकता है.
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर भाग्य को मजबूत करेगा. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा. विवाह की बात चल रही है तो उसमें सफलता मिल सकती है. संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने के योग हैं. मानसिक तनाव कम होगा और जीवन में संतुलन आएगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










