Guru-mangal conjunction: मीन में हुई गुरु-मंगल की युति, इस एक राशि को होगा खूब फायदा
AajTak
17 मई को मीन राशि में गुरु-मंगल की युति हो चुकी है. इन दोनों ग्रहों की युति शुभ योगों की श्रेणी में आती है. मंगल-गुरु की ये युति 27 जून 2022 तक रहेगी. इसके बाद मंगल अपनी स्वराशि मेष में गोचर करते हुए मीन से निकल जाएंगे. गुरु-मंगल की युति का सभी राशियों पर पड़ा है.
Guru-mangal conjunction: दो या दो से अधिक ग्रह किसी कुंडली या राशि में जब एक साथ आ जाते हैं, तो ऐसे में ग्रहों की युति बन जाती है. गोचर की तरह ही ग्रहों की युति का प्रभाव भी सभी जातकों के जीवन में काफी बदलाव लेकर आता है. 17 मई को मीन राशि में गुरु-मंगल की युति हो चुकी है. इन दोनों ग्रहों की युति शुभ योगों की श्रेणी में आती है. मंगल-गुरु की ये युति 27 जून 2022 तक रहेगी. इसके बाद मंगल अपनी स्वराशि मेष में गोचर करते हुए मीन से निकल जाएंगे. इस युति से जहां कुछ राशियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है, वहीं कुछ को सावधान रहने की भी जरूरत है. आइए जानते हैं कि गुरु-मंगल की युति का सभी राशियों पर कैसा असर पड़ने वाला है.
मेष- गुरु-मंगल की ये युति आपकी राशि के द्वादश भाव में बनी है. इसके परिणामस्वरूप आपको पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त हो सकेगी. आपके दोस्त-करीबी आपके आस-पास रहना पसंद करेंगे. आपके सलाह-मशवरे को दूसरों से उचित मान-सम्मान मिल सकेगा.
वृषभ- ये युति वृषभ राशि वालों के एकादश भाव में बनी है. इसकी वजह से आप अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति करने में सफल रहने वाले हैं. आपको अपने पिता और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा. साथ ही जीवन की कई समस्याओं का हल ढूढ़ने में सफलता में भी मिलेगी.
मिथुन- इस युति का निर्माण मिथुन राशि के कर्म भाव में हुआ है. इसकी वजह से जल्दी धन कमाने के लिए आपके मन में कुछ गलत कार्य करने का भी विचार आ सकता है. करियर में भी आपको सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए आपको बहुत अधिक मेहनत और प्रयास करने की जरूरत होगी.
कर्क- गुरु-मंगल ग्रह ने आपके नवम भाव में युति बनाई है. इसकी वजह से आपका भाग्योदय होगा. आप अलग-अलग माध्यमों से धन अर्जित करने में भी सफल रहने वाले हैं. इसके प्रभाव से कई रुके हुए कार्य भी पूरा होने की संभावना है.
सिंह- गुरु-मंगल ग्रह इस युति का निर्माण आपके अष्टम भाव में हुआ है. इसके प्रभाव से आपके पारिवारिक जीवन में चल रहा अशांत वातावरण शांत होगा. इस योग से आपके संबंधों में सुधार आएगा और आप घर पर रहना पसंद करेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










