
Guru Gochar 2023: इस दिन मेष राशि में गोचर करेंगे देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
AajTak
Guru Gochar 2023: देवगुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है. साथ ही इस दिन बृहस्पति के गोचर से गजलक्ष्मी योग का निर्माण भी हो रहा है. गुरु ग्रह के इस गोचर से कुछ राशियों के जीवन में खुशहाली आएगी. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
Guru Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी राशि में बृहस्पति का गोचर जीवन में प्रगति लेकर आता है. बृहस्पति सभी देवताओं के गुरु माने जाते हैं. गुरु ज्ञान, कर्म, संपत्ति के कारक माने जाते हैं. बृहस्पति का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. राशि बदलने पर इसका प्रभाव लंबे समय तक रहता है. गुरु गोचर के प्रभाव से व्यक्ति की रुचि अध्यात्म और धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ती है. इस साल 22 अप्रैल 2023 को गुरु मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. गुरु का ये राशि परिवर्तन गजलक्ष्मी योग का भी निर्माण करेगा. गुरु ग्रह का ये गोचर कुछ जातकों के जीवन में खुशहाली भी लाएगा. आइए जानते हैं कि बृहस्पति के इस गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकेगी.
1. मेष
मेष राशि के लोगों के लिए बृहस्पति का ये गोचर बहुत ही फलदायी साबित होगा. इस गोचर से मेष वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. पुराने रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे. अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय से बीमारी है तो उस व्यक्ति की बीमारी ठीक हो सकती है. जो लोग बिजनेस में हैं उनकी आय में वृद्धि हो सकती है. वैवाहिक जीवन में जो मदभेद चल रहे हैं वो सभी समाप्त हो जाएंगे. करियर में सफलता प्राप्त हो सकती है. जो लोग एग्जाम्स की तैयारी कर रहे हैं उन लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.
2. मिथुन
गुरु के इस राशि परिवर्तन से मिथुन राशि को लाभ होगा. भाग्य का साथ प्राप्त होगा. आय में वृद्धि भी होगी. निवेश के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा. जोखिम भरे कार्यों में रुचि बढ़ेगी. नौकरी करने वालों को प्रमोशन और तरक्की प्राप्त हो सकती है. जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है उनको शादी के योग बन रहे हैं. व्यापारिक लोगों को इस समय सबसे ज्यादा फायदा होगा.
3. कर्क

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










