
Gujarat Paper Leak: गुजरात के सूरत में बीए और बीकॉम के पेपर लीक, रद्द की गई परीक्षा
AajTak
सूरत के वाडिया विमेंस कॉलेज में बीए और बीकॉम के 6 फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा देने आईं छात्राओं के पेपर लीक होने के चलते परीक्षा बीच में ही रद्द कर दी गई.
गुजरात में परीक्षा पेपर लीक होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा पेपर लीक का मामला गुजरात के सूरत से सामने आया है. सूरत के वाडिया विमेंस कॉलेज में बीए और बीकॉम के 6 फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा देने आईं छात्राओं के पेपर लीक होने के चलते परीक्षा बीच में ही रद्द कर दी गई.
अठवालाइंस इलाके में स्थित वाडिया वीमेंस कॉलेज की है, जहां बुधवार को बीए और बीकॉम की छात्राएं फाइनल 6 सेमेस्टर की परीक्षा देने पहुंची थीं. परीक्षा शुरू होने के तकरीबन एक घंटे बाद तक परीक्षा देती रहीं. उसके बाद परीक्षा केंद्र में आए कॉलेज स्टाफ़ ने उन्हें परीक्षा नहीं देने का आदेश दिया.
जब छात्राओं ने परीक्षा बंद करने की वजह जाननी चाही तो उन्हें तकनीकी कारणों से परीक्षा रद्द करने को कहा गया. कई स्टाफ ने उन्हें पेपर लीक होने की भी जानकारी दी थी .परीक्षा बीच में छोड़कर बाहर निकली छात्राएं आक्रोशित थीं.
वीर नर्मदा दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर किशोर सिंह चावड़ा ने बताया कि जानबूझकर पेपर लीक नहीं हुआ है. यह मानवीय भूल के कारण ऐसा हुआ है जिसकी जांच की जाएगी. बुधवार की दोपहर दो बजे दिए जाने वाला पेपर मंगलवार की दोपहर को ही खुल गया था और उसी पेपर की बुधवार को देकर परीक्षा हो रही थी, जिसे रद्द किया गया है. मामले की जांच के किए कमिटी बनाई गई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










