
Gujarat Elections 2022: मूछें हो तो मगनलाल जैसी, निर्दलीय उम्मीदवार की हो रही है चर्चा
AajTak
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है. इसे लेकर साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर विधानसभा सीट पर हर राजनीतिक दल और प्रत्याशी अपने अंदाज में चुनाव प्रचार करने में लगे हैं. इस दौरान इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी भी लोगों के बीच सुर्खियों में है. इसका कारण है, उनका ढाई फुट की मुछें. लोग कहते हैं, मूछें हो तो मगनलाल जैसी.
गुजरात में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं. राजनीतिक दल समाज और वोटर को संगठित करने के लिए शक्ति प्रदर्शन भी कर रहे हैं. इस दौरान कुछ उम्मीदवार स्टार प्रचारक के सहयोग से चुनाव में मत मांग रहे हैं. वहीं, साबरकांठा की हिम्मतनगर विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार अपनी मूंछ की बदौलत चुनाव प्रचार में सुर्खियां बटोर रहे हैं.
दरअसल, हाजीपुर गांव के मगनलाल सोलंकी हिम्मतनगर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हैं. उनका चुनाव चिह्न सफरजन है. मगनभाई अपने विधानसभा के हर गांव में जाकर प्रचार कर रहे हैं. वहां के लोग उनकी मूछों के लिए याद करते हैं. भारतीय सेना जॉइन करने का बाद अभी तक एक बार भी मूंछ नहीं काटी है. आज उनकी ढाई फुट की मुछें ही स्टार प्रचारक के तौर पर जानी जाती हैं.
सभी किसानों का माफ करेंगे कर्ज
मगनलाल 27 साल तक आर्मी में रहकर देश की सेवा करने का काम किया है. उन्होंने कारगिल युद्ध में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. रिटायर्ड होने के बाद वह जनप्रतिनिधी के तौर पर हिम्मतनगर विधानसभा को एक नए ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं. मगनलाल का मानना है कि उनकी मूछें ही उनको विधानसभा चुनाव में जीत दिलाएंगी.
जीतने के बाद वो अपने क्षेत्र के सभी किसानों का कर्ज माफ करेंगे और बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे. हालांकि, इसका फैसला चुनावी नतीजे आने बाद ही हो पाएगी. मगर, मगनलाल जहां भी प्रचार करने जाते हैं, वहां से एक ही आवाज आती है, मूछें हो तो मगनलाल जैसी.
(रिपोर्ट- हंसमुख पटेल)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








