
Gujarat Election 2022: सयाजीगंज विधानसभा सीट, टूटेगा तिलिस्म या 5वीं बार बजेगा बीजेपी का डंका!
AajTak
Gujarat Election 2022: सयाजीगंज विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी जातियों की संख्या सबसे अधिक है. ओबीसी वोटरों की बड़ी संख्या के चलते बीजेपी का भगवा इस सीट पर पिछले चार बार से लहरा रहा है. जिसमें तीन बार बीजेपी प्रत्याशी जीतू सुखाड़िया ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर चानी-नवायार्ड निर्वाचन क्षेत्र का दबदबा है.
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गुजरात में सियासी सरगर्मी तेज है. राजनीतिक दल जनता के बीच अपने दावों और वादों के साथ ही जा रहे हैं. जनता किसे आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजेगी ये आने वाला वक्त बताएगा. इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं राज्य की सयाजीगंज विधानसभा सीट के बारे में. यह सीट वडोदरा जिले की सबसे बड़ी विधानसभा सीट है. इस सीट में विश्व प्रसिद्ध महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, फतेगंज लाल चर्च, एलेम्बिक कंपनी, रेलवे स्टेशन, गोरवा जीआईडीसी, गेरी, सयाजीबाग और सयाजीगंज निर्वाचन क्षेत्र प्रमुख हैं.
सयाजीगंज विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण की बात करें तो यहां ओबीसी जातियों की संख्या सबसे अधिक है. ओबीसी वोटरों की बड़ी संख्या के चलते बीजेपी का भगवा इस सीट पर पिछले चार बार से लहरा रहा है. जिसमें तीन बार बीजेपी प्रत्याशी जीतू सुखाड़िया ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर चानी-नवायार्ड निर्वाचन क्षेत्र का दबदबा है.
पिछले चुनाव के परिणाम पर नजर डालें तो सयाजीगंज विधानसभा सीट से बीजेपी के जीतेंद्र रतीलाल सुखाडिया ने जीत दर्ज की थी. सुखाडिया को 63 हजार 638 वोट मिले जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार नरेंद्र रावत को 28 हजार 491 वोट मिले थे. साल 2002 में सुखाडिया को जीत मिली थी. बात अगर इस विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं की करें तो क्षेत्र के लोगों को दूषित पानी, नालियों और सीवेज से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









