
Gujarat: 7.75 करोड़ रुपये का 10.32 किलो सोना जब्त, 10 गिरफ्तार… DRI ने किया तस्कर गिरोह का भंडाफोड़
AajTak
पकड़े गए यात्रियों और गिरोह के सदस्यों ने दुबई और अबूधाबी से सोने के पेस्ट की तस्करी करके उसे अहमदाबाद में अपने संचालक को सौंपने की बात स्वीकार की है. पता चला है कि इस गिरोह के तार चेन्नई के एक सोना वाहक गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो अहमदाबाद हवाई अड्डे के माध्यम से काम कर रहा था.
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने सोने की तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक होटल से संचालित एक सोने की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई के दौरान डीआरआई ने 24 कैरेट शुद्धता वाला कुल 10.32 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 7.75 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.
डीआरआई अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अबू धाबी से आने वाले दो यात्रियों का गुप्त रूप से पीछा किया. उनके साथ हवाई अड्डे पर दो अन्य व्यक्ति भी थे. डीआरआई के अधिकारियों ने यात्रियों और रिसीवर को अहमदाबाद हवाई अड्डे के क्षेत्र के पास एक होटल के करीब रोका.
यह भी पढ़ें- अहमदाबाद की साबरमती जेल में खूनी झड़प, हत्या केस में सजा काट रहे एक कैदी ने दूसरे कैदी का किया मर्डर
खुफिया जानकारी के आधार पर की कार्रवाई
विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर यात्रियों की व्यक्तिगत तलाशी ली गई. उनके अंतर्वस्त्रों में छुपाए गए 3596.36 ग्राम तस्करी वाले सोने के पेस्ट बरामदगी किए गए. इसके बाद डीआरआई अधिकारियों की एक टीम ने उस होटल में तलाशी अभियान चलाया, जहां सिंडिकेट के अन्य सदस्य ठहरे हुए थे.
पूछताछ से पता चला कि एक व्यक्ति सिंडिकेट के दूसरे सदस्य द्वारा तस्करी किए गए सोने के पेस्ट को प्राप्त करने के बाद अहमदाबाद छोड़ चुका था. वह सुबह की फ्लाइट से यहां पहुंचा था. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने दुबई से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आए इसी गिरोह के एक अन्य यात्री को रोका.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










