
Gujarat: स्कूलों में बच्चों के हाथ काटने की घटना बढ़ी, अमरेली के बाद बनासकांठा में मिले 6 मामले
AajTak
गुजरात के बनासकांठा जिले के राजपुर प्राथमिक विद्यालय में छह बच्चों के हाथों पर कट के निशान पाए गए. इससे पहले अमरेली के बागसरा स्कूल में 40 बच्चों ने ब्लेड से अपने हाथ काट लिए थे. शिक्षा विभाग और बाल संरक्षण विभाग ने स्कूल में काउंसलिंग की और जांच के आदेश दिए. पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के बनासकांठा जिले के राजपुर प्राथमिक विद्यालय में एक गंभीर मामला सामने आया है. छह स्कूली बच्चों के हाथों पर कट के निशान पाए गए, जिससे स्कूल प्रशासन और अभिभावक चिंतित हो गए हैं. इस घटना के बाद शिक्षा विभाग और बाल संरक्षण विभाग ने तुरंत स्कूल में काउंसलिंग कराई और डीसा साउथ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
इससे पहले अमरेली जिले के बागसरा स्कूल में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक छात्र ने साथी छात्रों को ब्लेड से हाथ काटने पर 10 रुपये देने की बात कही थी. इस चैलेंज को मानते हुए करीब 40 छात्रों ने अपने हाथों पर ब्लेड से कट लगा लिया था. अब बनासकांठा जिले के राजपुर स्कूल में भी इसी तरह की घटना सामने आई है, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है.
ऑनलाइन गेमिंग से नहीं जुड़ा मामला
स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों की काउंसलिंग के दौरान पता चला कि यह घटना किसी ऑनलाइन गेमिंग चैलेंज से जुड़ी नहीं है. हालांकि, अभिभावकों की शिकायत पर शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर चिंता
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बच्चे हिंसक प्रवृत्तियों में शामिल हो रहे हैं, तो यह चिंता का विषय है. ऐसे में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उचित मार्गदर्शन और काउंसलिंग बेहद जरूरी हो गया है. इस मामले में शिक्षा अधिकारी और डीपीओ (जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी) ने भी संज्ञान लिया है. स्कूल प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








