
Gujarat : चलती बस से सड़क पर गिरी छात्रा, Video देखकर मंत्री ने दिया मदद का आश्वासन
AajTak
गुजरात के तापी जिले में चलती बस से सड़क पर गिरने वाली छात्रा का वीडियो सामने आया है. इसे देखकर गुजरात के मंत्री ने मदद का आश्वासन दिया है. हादसा नवंबर में हुआ था. मगर, वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. छात्रा प्रियंका चौधरी हादसे में गंभीर घायल हुई थी. फिलहाल उसकी हालत में सुधार है.
गुजरात के तापी जिले में चलती बस से सड़क पर गिरने वाली छात्रा का वीडियो सामने आया है. हादसा नवंबर में हुआ था, लेकिन वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
हादसे में छात्रा प्रियंका चौधरी गंभीर रूप से घायल हुई थी. वीडियो वायरल होते हुए गुजरात सरकार के आदिजाति मंत्री कुंवरजी हलपति को भी मिला. इसे देखने के बाद उन्होंने प्रियंका की हर संभव मदद का भरोसा दिया है.
देखें वीडियो...
22 नवंबर को हुआ था हादसा
बताया गया है कि प्रियंका चौधरी का बस से गिरने वाला हादसा 22 नवंबर को हुआ था. जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है, वह दक्षिण गुजरात के तापी जिले के टीचकपुरा का है. सूरत जिले की मांडवी तहसील के वाघनेरा गांव की रहने वाली प्रियंका जसवंत भाई चौधरी सरकारी में बस सवार थीं.
हादसे का जो सीसीवीटी फुटेज सामने आया है, उसमें प्रियंका बस के गेट से सड़क पर गिरती नजर आ रही हैं. उसके गिरते ही बस रुक जाती है. बस से एक आदमी उतरता है और प्रियंंका को उठाने की कोशिश करता है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










