
GT vs MI Live Score, IPL 2025: मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने जीता टॉस, गुजरात टाइटन्स की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग 11
AajTak
आईपीएल 2025 में आज गुजरात टाइटन्स का सामना मुंबई इंडियंस से है. गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई की टीम ने 2 मैचों में जीत हासिल की. जबकि गुजरात को 3 मैचों में जीत मिली.
Gujarat Titans (GT) vs Mumbai Indians (MI) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-9 में आज गुजरात टाइटन्स की टक्कर मुंबई इंडियंस से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है. यानी गुजरात की टीम पहले बैटिंग करने जा रही है.
इस सीजन में दोनों टीमों की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. गुजरात टाइटन्स ने अपना पहला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 11 रनों से गंवा दिया था. दूसरी तरफ पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में कप्तान हार्दिक पंड्या की वापसी हुई. पंड्या बैन के कारण पहले मैच से बाहर रहे थे. मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग-11 में विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर रयान रिकेल्टन, मुजीब उर रहमान, मिचेल सेंटनर और ट्रेंट बोल्ट को शामिल किया. वहीं गुजरात की टीम ने भी अपनी प्लेइंग-11 में चार विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी. इनमें जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, राशिद खान और कगिसो रबाडा का नाम शामिल रहा.
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर. साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू.
देखा जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई की टीम ने 2 मैचों में जीत हासिल की. जबकि गुजरात टाइटन्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें गुजरात टाइटन्स को 6 रनों से जीत हासिल हुई थी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








