
Gst Hike: पैक्ड दही-लस्सी, बटर मिल्क, चम्मच...लिस्ट लंबी है, 18 जुलाई से ही महंगी हो जाएंगी ये चीजें
AajTak
कई ऐसी चीजें हैं, जिसपर पहली बार GST लगाने का फैसला किया गया है. इसका सीधा असपर आपके बजट पर पड़ेगा. पैक्ड दही-दूध को पहली बार GST के दायरे में शामिल किया गया.
महंगाई (Inflation) की मार झेल रहे लोगों की जेब पर और बोझ बढ़ने वाला है. 18 जुलाई से कई घरेलू चीजें महंगी होने जा रही हैं. जरूरत की तमाम चीजों पर सरकार ने GST की दरें बढ़ा दी हैं. कई ऐसी चीजें वस्तुएं भी हैं, जिनपर पहली बार GST लगाने का फैसला किया गया है. इसका सीधा असर आपके बजट पर पड़ेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में पैक्ड दही-दूध को पहली बार GST के दायरे में शामिल किया गया. हालांकि, कुछ चीजों पर GST की दरें घटाई भी गई हैं.
GST काउंसिल की बैठक के बाद रेवेन्यू सेक्रेटरी तरुण बजाज ने बताया था कि GST की नई दरें 18 जुलाई से लागू हो जाएंगी. इस बार की GST काउंसिल की बैठक में टेट्रा पैक वाले दही, लस्सी और बटर मिल्क पर 5 फीसदी GST लगाने का फैसला किया गया. यह पहला मौका है, जब सरकार ने पैक्ड दही, लस्सी और बटर मिल्क को GST के दायरे में शामिल किया है.
ये वस्तुएं हो सकती हैं महंगी
ब्लेड, पेपर कैंची, पेंसिल शार्पनर, चम्मच, कांटे वाले चम्मच, स्किमर्स और केक-सर्वर्स आदि पर सरकार ने GST को बढ़ा दिया है. अब इसपर 18 फीसदी की दर GST वसूला जाएगा. पहले इन वस्तुओं को 12 फीसदी वाले स्लैब में रखा गया था.
इसके अलावा एलईडी लाइट्स और लैंप की कीमतें भी बढ़ सकती हैं, क्योंकि सरकार ने इसपर GST को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया है. इसके अलावा बैंकों में भी आपको आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. चेक बुक जारी किए जाने पर बैंकों की तरफ से लिए जाने वाले फीस पर अब 18 फीसदी GST लगेगा.
एटलस सहित मैप और चार्ज पर 12 फीसदी की दर से GST लगेगा. इसके अलावा अस्पतालों में 5,000 रुपये (गैर-आईसीयू) से अधिक रेंट वाले रूम पर अब पांच फीसदी GST देना होगा. हॉस्पिटल में 5,000 रुपये (गैर-आईसीयू) से अधिक किराए वाले कमरे पर अब 5 फीसदी जीएसटी लगेगा. अब तक ये जीएसटी के दायरे से बाहर थे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









