
GST टीम आ रही है... और फिर धड़ाधड़ गिर रहे हैं दुकानों के शटर, यूपी में शहर-शहर अफवाह
AajTak
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से जीएसटी विभाग की टीम दुकानों पर छापेमारी कर रही है. इसको लेकर दुकानदारों में अब ऐसा भय बन गया है कि सिर्फ अफवाह भर से बाजारों में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लग रहे हैं.
GST से जिसको फायदा होना था वो तो हुआ लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म होने की वजह से व्यापारियों को अब तक नुकसान झेलना पड़ रहा है. बिना आधार के ‘फिरसे रेड पड़ रही है’ का अफवाह एक चौराहा से उठ पूरे शहर में फैल जा रहा है. इसका फायदा कुछ अराजक तत्व जरूर ले रहे हैं. दरअसल, GST छापेमारी के खौफ से व्यापारी वर्ग बाहर नहीं निकल पा रहा है. इसी का फायदा उठाते हुए कुछ अराजकतत्व अफवाह फैलाकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं. ऐसे में ये कहने में बिलकुल अतिशयोक्ति नहीं होगी की GST और मुंहनोचवा में व्यापारियों को बहुत ज्यादा अंतर अब नहीं लग रहा है.
पूरे शहर में फैली अफवाह
बीती शाम को गोरखपुर शहर के व्यापार के सबसे बड़े हब गोलघर स्थित बलदेव प्लाजा और तमाम जगहों से फिरसे छापेमारी को लेकर शुरू हुई अफवाह पूरे शहर में फैलने लगी. अफवाह इस कदर फैली की गोलघर की कुछ दुकानों समेत पांडेयहाता, घंटाघर, रेतीचौक, नखास चौक, बक्शीपुर से लेकर अली नगर तक की कुछ दुकानें बंद हो गईं, तो वहीं कुछ लोग आधा शटर खोलकर दुकान खोले हुए थे.
क्या कहते है व्यापारी संगठन के नेता?
चेम्बर ऑफ कोमर्स के अध्यक्ष, संजय सिंघानिया ने कहा कि व्यापारी कहीं पीड़ित नहीं है और ना ही किसी व्यापारी का कोई उत्पीड़न बर्दाश्त करेंगे. गौरतलब है कि चुनाव को देखते हुए व्यापारियों को मोहरा बनाया गया है. टीम की एक गलती यही है कि टीम जो इतनी बड़ी मात्रा में फोर्स लेकर चल रही है, यही व्यापारियों में खौफ पैदा कर रही है. विभाग जो व्यापारियों के लिए चोर शब्द का इस्तेमाल कर रही है, इसको सुधारें. साथ ही सभी व्यापारी बिना भय के व्यापार करें.
चेम्बर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष, अनूप किशोर अग्रवाल ने बताया कि सरकार को राजस्व की प्राप्ति होना भी जरूरी है. अगर हम विकास की अपेक्षा रखते है तो राजस्व तो देना ही होगा. अपने संगठन में हम बार-बार यही कहते है कि व्यापारी अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










