GSEB: इस राज्य ने जारी किया बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल, एक जुलाई से एग्जाम
AajTak
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं, लेकिन वहीं देश के इस बड़े राज्य ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं.
गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 जुलाई 2021 से शुरू हो रही हैं. गुजरात बोर्ड (Gujarat Board) ने इन एग्जाम्स का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है. बोर्ड की वेबसाइट gseb.org पर नया टाइम टेबल जारी किया गया है. आप इस खबर में दिये गये लिंक से पूरी डेटशीट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं. इस टाइम टेबल के अनुसार जीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा (Gujarat SSC Exam) के पहले दिन, यानी 01 जुलाई को फीजिक्स का पेपर होगा. वहीं एचएससी साइंस के पेपर को दो भागों में विभाजित किया गया है. पहला भाग मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चंस का होगा जबकि दूसरे भाग में विस्तृत सवाल पूछे जाएंगे. वहीं गुजरात सरकार ने 10वी कक्षा के छात्रों को मास प्रमोशन दिया हे, हालांकि जो छात्र दोबारा इम्तिहान दे रहे हैं उनके लिए इन तारीख़ों का ऐलान किया गया है. सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. अब दसवीं की तरह 12वीं की परीक्षा भी कैंसिल कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर मंगलवार को एक लंबी बैठक के बाद फैसला लिया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










