
Ground Report: 'बकरा काटने वाले चाकू से बेटा काट दिया, कोविड में पति चल बसे, अब CCTV के सहारे हूं...' अंकित सक्सेना की मां
AajTak
बकरा काटने का जो चाकू होता है, उससे मेरे बच्चे को काट दिया. खून भल-भल करके बह रहा था. लहराकर गिरता, उसके पहले मैंने और 'अंकित के पापा' ने उसे थाम लिया. खून से सने हुए ही ई-रिक्शा में अस्पताल पहुंचे. मरे हुए बेटे का इलाज करवाने के लिए. 6 साल बीते. अब भी खून देखते ही बेटे की कटी गर्दन याद आती है.
पश्चिमी दिल्ली का रघुबीर नगर. ठीक 6 बरस पहले यहां एक घर के जवान बेटे की गला काटकर हत्या कर दी गई. हत्यारों को शक था कि अंकित का उनकी बेटी से प्रेम-संबंध है. इसी मामले पर 15 जनवरी को सजा का फैसला आने वाला है. 3 साल के भीतर उसके पिता की भी मौत हो गई. घर में सिर्फ अंकित की मां हैं.
कुरेदने पर हिचकियां लेकर रोती नहीं, वाकया दोहराती हैं. आंखें कैमरे से अलग भटकती हुईं. हम जिस भाषा में रोते हैं, वे उस भाषा में देखती हैं.
जनवरी की बेहद सर्द सुबह हम रघुबीर नगर पहुंचे. एड्रेस पता करना मुश्किल नहीं था. मकान नंबर पूछते ही हर कोई बताने को तैयार. मुस्तैद ड्राइवर गली के मुहाने तक पीछे-पीछे आया. 'ये इलाका सही नहीं. जिनसे मिलना है, उन्हें कॉल करके नीचे बुला लें तो ठीक रहेगा.' उम्रदराज मनुहार. फोन करने पर तारदार संकरी गली से एक हाथ हिलता है.गली के बीचोबीच यही वो घर है, जहां एक औरत दो तस्वीरों के साथ रहती है.
संकरी सीढ़ियां चढ़ते ही ड्राइंगरूम खुल आता है. सामने ही अंकित की मुस्कुराती हुई लाल फूलों से सजी बड़ी-सी तस्वीर. ठीक बगल में पिता की फोटो. टाइलों से मढ़ी ये दीवार घर की अकेली चमचमाती चीज है. पास ही में सीसीटीवी स्क्रीन लगी हुई. वहां पहुंचे अंकित के रिश्तेदार कहते हैं- अकेली रहती हैं. मामला पेचीदा था. पास ही माइनोरिटी की बस्ती है. हर कोई इन्हें जानता है. हमने ही जिद करके कैमरा लगवा दिया. बाकी पड़ोसी तो हैं ही. कोई खटका हुआ तो देख लेंगे.
इतने में अंकित की मां आ पहुंचती हैं. गीले हाथ पोंछते हुए बिस्तर के कोने में बैठने का इशारा करते हुए कहती हैं- आज काफी ठंड है. चाय पिएंगी? माथे पर ताजा तिलक. ठीक-ठाक कपड़े. बाल बने हुए. आंखें रोने से गुलाबी या सूजी हुई नहीं. मेरे भाव गड़बड़ा जाते हैं. ये वो मां नहीं, जिसके बारे में सोचते हुए मैं इतनी दूर आई.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








