
Ground Report: 'नलों से आता है गटर का पानी, कमरों में वेंटिलेशन तक नहीं', ओल्ड राजेंद्र नगर में IAS की तैयारी कर रहे छात्रों का दर्द
AajTak
IAS के लिए कोचिंग का हब कहे जाने वाले ओल्ड राजेंद्र नगर में कई कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं. छात्रों का कहना है कि इनमें से 90 फीसदी सेंटर ऐसे हैं, जो कि बेसमेंट में चल रहे हैं. एक छात्र ने कहा कि हम लोग बाहर से आते हैं, हमें बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए. ये स्टूडेंट जोन है, हमें बिजली के बिल पर सब्सिडी मिलनी चाहिए.
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में RAU's IAS कोचिंग सेंटर में हुए हादसे ने तीन होनहार स्टूडेंट्स की जान ले ली. ये तीनों स्टू़डेंट्स अपने घरों से दूर IAS की तैयारी करने आए थे. इस हादसे में श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन डेल्विन की मौत हो गई थी. अपने साथियों को खोने के बाद छात्रों में आक्रोश है. छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है. गुस्साए छात्रों का कहना है कि अधिकारी आते हैं, लेकिन हमारी मांगों को नहीं सुन रहे. यहां 90 फीसदी लाइब्रेरी बेसमेंट में ही चल रही हैं. छात्रों के पास कोई ऑप्शन नहीं है. जो लाइब्रेरी फर्स्ट फ्लोर पर चल रही हैं उनकी फीस 6-10 हजार तक हैं. प्रदर्शन कर रहे एक छात्र ने कहा कि यहां जितनी कोचिंग इंस्टीट्यूट्स हैं, उन सभी की सीटें फुल हैं, जब स्टूडेंट्स बाहर निकलते हैं तो भेड़-बकरियों वाले हालात होते हैं. अगर कभी कोई घटना हुई तो इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. वहीं एक छात्रा ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा की चिंता कोचिंग संचालकों को नहीं है.
'90 फीसदी कोचिंग सेंटर बेसमेंट में चल रहे'
IAS के लिए कोचिंग का हब कहे जाने वाले ओल्ड राजेंद्र नगर में कई कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं. छात्रों का कहना है कि इनमें से 90 फीसदी सेंटर ऐसे हैं, जो कि बेसमेंट में चल रहे हैं. एक छात्र ने कहा कि हम लोग बाहर से आते हैं, हमें बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए. ये स्टूडेंट जोन है, हमें बिजली के बिल पर सब्सिडी मिलनी चाहिए.
छोटे से कमरे का किराया 15 से 20 हजार रुपए
वहीं, एक छात्रा ने कहा कि यहां स्टूडेंट्स बहुत खराब कंडीशन में रह रहे हैं. यहां के नलों से गटर का पानी आता है, लेकिन इसकी जिम्मेदारी कोई नहीं लेता. ORN यानी ओल्ड राजेंद्र नगर में पढ़ाई करने के लिए दूर से आने वाले छात्र जिन कमरों में रहते हैं उनमें कई वेंटिलेशन होता है. ऐसे ठिकानों के लिए छात्रों को 20 हजार रुपए तक किराया देना पड़ता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








