
Greater Noida News: थार ड्राइवर ने डीजल भरवाकर नहीं दिए पैसे, 10 किमी तक घसीटी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
ABP News
Noida News In Hindi: पुलिस ने आरोपी को लुहारली टोल प्लाजा पर घेरकर गिरफ्तार कर लिया और थार कार को भी कब्जे में लिया है. घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने नाराजगी जताई है.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां काले रंग की थार चालक ने पहले टैंक फुल कराया और फिर बिना पैसे दिए ही भाग खड़ा हुआ. जिसे रोकने की कोशिश करने पर थार ने सेल्समैन को कुचलने का प्रयास किया. किसी तरह थार में बाइक फंस गई और वह उसे करीब दस किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया. घटना में सेल्समैन गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बादलपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने आरोपी को लुहारली टोल प्लाजा पर घेरकर गिरफ्तार कर लिया और थार कार को भी कब्जे में लिया है. घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने नाराजगी जताई है. उधर अभी सेल्समैन की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस घटना के एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.
जानकारी के मुताबिक, एनटीपीसी कट के पास स्थित पेट्रोल पंप पर एक बिना नंबर की थार कार चालक ने उसमें डीजल डलवाया था. टैंक फुल होने पर वह 4100 रुपये दिए बिना ही भाग खड़ा हुआ. दादरी बाइपास की तरफ भागता देख पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन कुलदीप शर्मा ने बाइक से उसका पीछा करना शुरू कर दिया. उसने चिटहेरा गांव के पास बाइपास पर उसे रोकने का प्रयास किया. उसी दौरान कार ने सेल्समैन की बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद कुलदीप दूर जा गिरा, जबकि उसकी बाइक थार कार में फंस गई और वह करीब दस किलोमीटर तक कोट नहर तक उसे घसीटते हुए ले गया.
सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गयी और घेराबंदी शुरू की. लुहारली टोल प्लाजा पर पुलिस ने चालक को रोक लिया. कार चालक सिकंदराबाद के जोली गांव निवासी हर्ष पुत्र मनोज मवई को गिरफ्तार कर लिया है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












