
Greater Noida: दुकान से उठाया मीट का टुकड़ा तो बच्चे ने घोपा चाकू, लहुलुहान हालत में मिला कुत्ता
AajTak
बीते दिनों कुत्ते को चाकू मारे जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद पशु प्रेमियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मीट का टुकड़ा उठाने पर एक युवक के उकसाने पर उसके भांजे ने कुत्ते को चाकू मार दिया था.
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की मुर्गा मंडी में एक नाबालिग ने बकरे का मीट उठाकर ले जाने वाले कुत्ते के पेट में चाकू घोंप दिया था. नोएडा पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है. कुत्ते के पेट में लगा हुआ चाकू का एक वीडियो वायरल हुआ था. कई पशु प्रेमियों ने पुलिस में शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










