
Grahan Yuti In Kumbh Rashi 2026: 13 फरवरी को कुंभ में बनेगा ग्रहण योग, इन 4 राशियों को रहना होगा अलर्ट!
AajTak
Grahan Yuti In Kumbh Rashi 2026: 13 फरवरी 2026 को सूर्य और राहु की कुंभ राशि में युति से ग्रहण योग बनेगा. ज्योतिष के अनुसार, यह संयोग वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए सावधानी का संकेत दे सकता है.
Grahan Yuti In Kumbh Rashi 2026: 13 फरवरी यानी कल सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषियों के मुताबिक, 13 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में एक महत्वपूर्ण व विशेष युति बनने जा रही है. इस दिन सूर्य और राहु एक ही राशि में साथ होंगे. जब भी सूर्य या चंद्रमा का संबंध राहु से बनता है, तो उसे ज्योतिष में ग्रहण योग कहा जाता है. सूर्य आत्मविश्वास, पहचान और आत्मबल का प्रतीक है, जबकि राहु भ्रम, असमंजस और अचानक बदलावों से जुड़ा माना जाता है.
ऐसे में यह संयोग मानसिक उलझन, निर्णय में देरी या सामाजिक स्तर पर तनाव की स्थिति बना सकता है. हालांकि, हर व्यक्ति पर इसका प्रभाव समान नहीं होगा, लेकिन कुछ राशियों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. तो आइए जानते हैं कि 13 फरवरी को बनने जा रही सूर्य राहु की युति से किन राशियों को सावधान रहना होगा.
वृषभ राशि
सूर्य राहु के ग्रहण योग से वृषभ राशि वालों को करियर के क्षेत्र में सतर्क रहना होगा. ऑफिस पॉलिटिक्स या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है. अधिकारियों से बहस करने के बजाय शांत रहकर काम करना बेहतर रहेगा. धैर्य ही इस समय आपकी ताकत बनेगा.
सिंह राशि
सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और राहु के साथ इसकी युति दांपत्य और साझेदारी के क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है. जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं. बातचीत में संयम रखें. भावनाओं में बहकर फैसला न लें.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









