
Grahan and Panchak 2026: सूर्य ग्रहण-अग्नि पंचक एकसाथ, कुंभ सहित 3 राशियों पर मंडरा रहा खतरा, न करें ये गलती
ABP News
Surya Grahan-Agni Panchak 2026: 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण- अग्नि पंचक का साया कुछ राशियों के लिए खतरनाक माना जा रहा है. अगले 5 दिन बेहद सावधानी बरतें नहीं तो घर बैठे आर्थिक और शारीरिक नुकसान हो सकता है.
Surya Grahan and Agni Panchak 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 फरवरी का दिन बेहद अशुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन से न सिर्फ खतरनाक अग्नि पंचक शुरू हो रहे हैं बल्कि सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. खास बात ये है कि फाल्गुन अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लग रहा है.
सूर्य और शनि एक दूसरे के शत्रु माने जाते है. पंचक और सूर्य ग्रहण दोनों ही शुभ नहीं माने जाते हैं. ऐसे में कुछ राशियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा, इन्हें अगले उस दिन बेहद सावधानी बरतनी होगी.
अग्नि पंचक और सूर्य ग्रहण एकसाथ
साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 05 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा. शाम 07 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. हालांकि, ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा लेकिन ग्रहण के समय सृष्टि की ऊर्जा में बदलाव आता है इसलिए राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा.













