
GPS सपोर्ट के साथ Mi Smart Band 7 Pro लॉन्च, मिलेगी बड़ी स्क्रीन, जानें कीमत और खासियत
AajTak
Xiaomi Mi Band 7 Pro को लॉन्च कर दिया है. हालांकि, ये बैंड कम स्मार्टवॉच ज्यादा है. इसे फिलहाल भारत में पेश नहीं किया गया है. लेकिन, जल्द यहां पर भी इसे पेश किया जा सकता है.
Xiaomi ने अपने इवेंट में कई प्रोडक्ट्स को ग्लोबली लॉन्च किया. इस इवेंट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 12S को भी पेश किया गया. इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन्स को पेश किया गया. इसके अलावा Xiaomi Mi Band 7 Pro को भी लॉन्च किया गया.
Xiaomi Mi Smart Band 7 Pro की कीमत
नए Xiaomi Mi Smart Band 7 Pro बैंड को फिलहाल चीन में उपलब्ध करवाया जाएगा. इस बैंड की सेल चीन में 7 जुलाई से शुरू होगी. इसकी कीमत CNY399 (4700 रुपये) रखी गई है. Xiaomi इस स्मार्ट बैंड को CNY 379 इंट्रोडक्टरी कीमत पर उतारा गया है.
Xiaomi Mi Smart Band 7 Pro फीचर्स
Xiaomi Mi Smart Band 7 Pro में 1.64-इंच की स्क्रीन दी गई है. ये डिस्प्ले रेक्टेंगुलर फॉर्मेट में दिया गया है. Mi Band 7 Pro में स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 70 परसेंट का है. इसका पिक्सल डेंसिटी 326ppi का है. Mi Smart Band 7 Pro में मेटल फ्रेम डिस्प्ले के सराउंडिंग में दिया गया है.
इसके अलावा Xiaomi 5ATM का वॉटर रेसिस्टेंस भी दे रहा है. इसमें बड़ा अपडेट GPS सपोर्ट का है. इससे दौड़ने और दूसरी एक्टिविटी के दौरान एक्यूरेट लोकेशन ट्रैकिंग की जा सकती है. इस बैंड में NFC सपोर्ट भी दिया गया है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











