
Google Play Best of 2022: ये हैं इस साल के बेस्ट गेम और ऐप, लिस्ट देखकर होगी हैरानी
AajTak
Google Play के बेस्ट App और Game की लिस्ट शेयर कर दी गई है. इस बार यूजर च्वॉइस ऐप 2022 का अवॉर्ड Shopping App by Flipkart को गया है. यूजर च्वॉइस अवार्ड को लेकर यूजर ही वोट करते हैं. जबकि दूसरे बेस्ट अवॉर्ड को लेकर गूगल प्ले एडिटर्स डिसाइड करते हैं.
Google Play Store ने साल 2022 के बेस्ट ऐप्स के बारे में बता दिया है. हर साल की तरह इस बार भी Users’ Choice बेस्ट ऐप्स और बेस्ट गेम्स को लेकर घोषणा हो गई है. यूजर च्वॉइस को यूजर्स के वोट के जरिए पिक किया जाता है. जबकि बेस्ट लिस्ट को गूगल प्ले के एडिटर्स डिसाइड करते हैं.
इस बार यूजर च्वॉइस ऐप 2022 का अवॉर्ड Shopping App by Flipkart को गया है. ये सोशल ई-कॉमर्स ऐप है जो सेलर्स से 0 परसेंट कमीशन चार्ज करता है. ये सोशल मीडिया के किसी भी यूजर को ऑनलाइन मार्केटप्लेस के प्रोडक्ट को रिसेल करने की सुविधा देता है.
प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट के डायवर्स रेंज जैसे फैशन, ब्यूटी, मोबाइल, फुटवियर और एक्सेसरीज को लिस्ट किया जा सकता है. यूजर च्वॉइस गेम ऑफ 2022 के लिए Angry Birds Journey को सबसे ज्यादा वोट्स मिले. यह गेम क्लासिक स्लिंगशॉट फॉर्मूला पर काम करता है और इसमें स्ट्रेटेजी और स्ट्रेस रिलीफ का बैलेंस दिया गया है.
Questt बेस्ट ऐप ऑफ द ईयर
अब बेस्ट लिस्ट की ओर बढ़ते हैं. बेस्ट ऐप के तौर पर Questt: Navigator for Learning को सेलेक्ट किया गया है. यह ऐप AI का इस्तेमाल करके एकेडेमिक जरूरत को पूरा करता है. इसके अलावा स्टूडेंट्स को पर्सनलाइज्ड पथ और गेमिफाई लर्निंग एक्सपीरिएंस दिया जाता है.
बेस्ट गेम की बात करें तो इसके लिए Apex Legends Mobile को सेलेक्ट किया गया है. ये गेम पीसी और कंसोल के पॉपुलर बैटल रॉयल गेम का मोबाइल वर्जन है. अमेरिका में यूजर च्वॉइस ऐप के तौर पर लोगों ने BeReal. Your friends for real को सेलेक्ट किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










