
Google Pay में जुड़ा नया फीचर, अमेरिका से सीधे भारत में भेज सकेंगे पैसे
AajTak
Google ने अब इंटरनेशनल मनी ट्रांसफर फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर के लिए Google ने Wise और Western Union Co के साथ पार्टनरशिप की है. इस फीचर से Google Pay अब अमेरिका के यूजर्स भारत में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे.
Google ने अब इंटरनेशनल मनी ट्रांसफर फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर के लिए Google ने Wise और Western Union Co के साथ पार्टनरशिप की है. इस फीचर से अब अमेरिका के यूजर्स भारत में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे. Google Pay के अमेरिकन यूजर्स अब इस ऐप की मदद से भारत और सिंगापुर के ऐप यूजर्स को पैसे सेंड कर सकेंगे. कंपनी इसे अभी Wise के साथ मिलकर 80 और देशों में आने वाले टाइम में उपलब्ध करवाएगी. इशके अलावा इस साल के अंत तक Western Union के साथ मिलकर दूसरे देशों में भी इसे उपलब्ध करवाया जाएगा. 470 अरब डॉलर के मनी ट्रांसफर मार्केट में Google भी अपना स्थान बना रहा है. इसमें ज्यादा से ज्यादा मार्केट कैप्चर करने के लिए ये डिजिटल पेमेंट सेक्टर पर काम कर रहा है. लंदन बेस्ड कंपनी Wise को 2011 में लॉन्च किया गया था. इसका मकसद इंटरनेशन मनी ट्रांसफर को सस्ता और आसान बनाना है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










