
Google Pay का भारतीय यूजर्स को तोहफा, ऐप में आया ये नया अपडेट, जानिए यूज करने का तरीका
AajTak
GPay या Google Pay ने भारतीय यूजर्स को तोहफा दिया है. यूजर्स अब गूगल को Hinglish में भी यूज कर सकते हैं. जानिए क्या है इसका तरीका.
Google ने अपने डिजिटल पेमेंट ऐप GPay में एक नई भाषा का सपोर्ट ऐड किया है. UPI-बेस्ड GPay में अब Hinglish को सपोर्ट ऐड किया गया है. इसको लेकर पहले कंपनी ने भारत इवेंट में घोषणा की थी. अब फाइनली इसको जारी कर दिया गया है.
Hinglish भाषा सपोर्ट के साथ Google Pay में अब 10 भाषाओं का सपोर्ट हो गया है. इसमें अंग्रेजी (US), अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगु शामिल हैं. अगर आप भी इस पेमेंट ऐप में अपनी भाषा को बदलना चाहते हैं तो इसका पूरा तरीका यहां पर बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- Google बंद करने जा रहा है ये ऐप, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं यूज? बदले में करना होगा इसका इस्तेमाल
आगे बढ़ने से पहले आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. सबसे पहले आप Google Pay को Apple App Store या गूगल प्ले स्टोर से लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर लें. इसके बाद आपको Google Pay ऐप को अपने स्मार्टफोन पर ओपन करना होगा.
Google Pay ओपन हो जाने के बाद टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें. इसके बाद सेटिंग में जाएं और Personal info ऑप्शन पर टैप करें. यहां पर आपको लैंग्वेज ऑप्शन दिखेगा. आपको अपनी पसंद की लैंग्वेज को सेलेक्ट कर लेना है.
इसके बाद गूगल पे में तुरंत ऐप की लैंग्वेज बदल जाएगी और आप अपनी मनपसंद भाषा में इसको एंजॉय कर पाएंगे. अभी गूगल पे हिंदी, अंग्रेजी और हिंग्लिश के अलावा भारत में 6 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. ये बंगाली, गुजराती, कन्नड़, तेलुगु, मराठी और तमिल को सपोर्ट करता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










