
Google I/O का हुआ ऐलान, इस दिन लॉन्च होगा Android 15, सस्ते फोन Pixel 8a से भी उठेगा पर्दा
AajTak
Google I/O 2024 Date: गूगल ने अपने डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस की तारीखों का ऐलान कर दिया है. कंपनी 14 मई को Google I/O की शुरुआत करेगी. इस इवेंट में हमें Google Pixel 8a और तमाम दूसरे प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं. कंपनी Android 15 का पहला डेवलपर्स प्रीव्यू जारी कर चुकी है. इस इवेंट में कंपनी इसके तमाम फीचर्स को रिवील कर सकती है.
Google ने अपने सबसे बड़े इवेंट्स में से एक का ऐलान कर दिया है. हम बात कर रहे हैं Google I/O की, जो 14 मई को होगा. इस इवेंट में कंपनी कुछ महत्वपूर्ण ऐलान कर सकती है. हालांकि, इस बार गूगल ने लॉन्च इवेंट में होने वाले ऐलान के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है.
उम्मीद ही गूगल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में AI पर फोकस रखेगा. इसके अलावा हमें स्मार्टफोन भी देखने को मिल सकते हैं. कंपनी Google Pixel 8a स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है. आइए जानते हैं गूगल के इस इवेंट की खास बातें.
ये कंपनी का ऐनुअल इवेंट है, जिसमें डेवलपर्स, टेक्नोलॉजी प्रेमी और दूसरे लोग हिस्सा लेते हैं. इस इवेंट में कंपनी हर साल अपनी तमाम लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के बारे में लोगों को जानकारी देती है. ये एक लाइव इवेंट होगा, जो कैलिफोर्निया के Shoreline Amphitheater में होगा.
यह भी पढ़ें: Google Chrome यूजर्स के लिए सरकारी एजेंसी ने जारी की वार्निंग, तुरंत कर लें ये काम
इस इवेंट को गूगल के CEO सुंदर पिचाई होस्ट करेंगे. गूगल का कहना है कि इस इवेंट में लेटेस्ट डेवलपर्स प्रोडक्ट्स, टेक्नोलॉजी और हार्डवेयर्स को रिवील किया जाएगा. Google ने पहले ही Android 15 का पहला डेवलपर्स प्रीव्यू जारी कर दिया है.
मई में कंपनी Android 15 का दूसरा बीटा वर्जन जारी करेगी. इसके साथ ही कंपनी अपने तमाम स्मार्टफोन पार्टनर्स के बारे में डिटेल्स देगी. इस इवेंट में कंपनी Google Pixel 8a स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. पिछले साल ब्रांड ने Pixel 7a को लॉन्च किया था. Pixel 8a में हमें Pixel 8 सीरीज जैसा ही डिजाइन देखने को मिलेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










