
Google Doodle: गूगल खास अंदाज में कर रहा है बसंत ऋतु का स्वागत
AajTak
Spring Season 2021, Google Doodle Today: दुनिया में लगभग हर जगह, रात और दिन आज 12 घंटे लंबे होंगे. मौसम से बदलाव के साथ दिन रातों से लंबे होने शुरू हो जाते हैं. यह सर्दियों के मौसम के अंत का प्रतीक है और इसका अर्थ है कि अब गर्मियां शुरू होने वाली हैं.
Spring Season 2021, Google Doodle Today: आज गूगल खास अंदाज में अपने डूडल के माध्यम से उत्तरी गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत का जश्न मना रहा है. बसंत का मौसम 20 मार्च से शुरू होता है, और 21 जून को समाप्त होता है. सीजन के पहले दिन को 'स्प्रिंग इक्विनॉक्स' कहा जाता है और यह एक ऐसा दिन होता है जब दिन और रात लंबाई में बराबर होते हैं. इक्विनॉक्स शब्द लैटिन भाषा से आया है जिसका अर्थ है बराबर और रात. दुनिया में लगभग हर जगह, रात और दिन आज 12 घंटे लंबे होंगे. इक्विनॉक्स का उपयोग मौसम के परिवर्तन को चिह्नित करने के लिए किया जाता है, क्योंकि मौसम से बदलाव के साथ दिन रातों से लंबे होने शुरू हो जाते हैं. यह सर्दियों के मौसम के अंत का प्रतीक है और इसका अर्थ है कि अब गर्मियां शुरू होने वाली हैं. इक्विनॉक्स के दिन, सूरज पूर्व में सीधे उगता है और सीधे पश्चिम में अस्त होता है. साल के अन्य समय सूर्य सिर के ठीक ऊपर न होकर थोड़ा अलग होता है. मार्च और सितंबर में हर साल दो इक्विनॉक्स होते हैं. मार्च इक्विनॉक्स के समय सूर्य आकाश की भूमध्य रेखा को पार करता है और सिंतबर में इसका ठीक विपरीत होता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










