
Google भारत में लाया गज़ब का फीचर, ट्रैवल में कम खर्च होगा आपका पेट्रोल
AajTak
Google ने भारतीय यूजर्स के लिए एक नया फीचर जारी किया है, जो Google Maps में मिलेगा. इसकी मदद से लोगों को फ्यूल सेविंग में मदद मिलेगी. एक बार इस फीचर को इनेबल करने के बाद Google Maps यूजर्स को फोन पर सबसे ज्यादा पेट्रोल बचाने वाला रूट दिखाएगा. हालांकि हमें इस फीचर में CNG का ऑप्शन नज़र नहीं आया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Google Maps एक नेविगेशन ऐप है, जिसे भारत समेत दुनियाभर के लोग इस्तेमाल करते हैं. गूगग मैप्स ने भारतीयों के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो फ्यूल सेविंग में मदद करेगा. इस फीचर का नाम भी Fuel Saving है.
अब यह फ्यूल सेविंग फीचर भारत में भी आ गया है. इससे पहले यह सिर्फ अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय देशों के लिए उपलब्ध था. इस फीचर की मदद से यूजर्स देख सकेंगे कि कितने पर्सेंट फ्यूल सेव होगा.
ये भी पढ़ेंः गूगल ने बताया, इस साल भारत के लोगों ने क्या-क्या सर्च किया, जानकर होंगे हैरान
इस फीचर को इनेबल करने के बाद Google Maps यूजर्स के रूट, ट्रैफिक, रोड की कंडिशन और किलोमीटर को कैलकुलेट करेगा. इसके बाद ऐप एक रूट दिखाएगा, जिसमें सबसे ज्यादा फ्यूल सेविंग होगी. Google Maps में एडिशन रूट का भी सजेशन दिया जाएगा.
Google Maps पर फ्यूल सेविंग का ऑप्शन ऑन करना बहुत ही आसान है. इसका प्रोसेस आपको बता देते हैं. इसके लिए फोन में गूगल मैप्स ओपेन करें. इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर वाले आइकन पर क्लिक करें. इसके बाद सेटिंग्स में जाएं. वहां Navigation पर क्लिक करें.
इसके बाद स्क्रॉल करके Route ऑप्शन पर जाएं. Prefer fuel-Efficient Routes को ऑन कर लें. हालांकि कई फोन में यह फीचर पहले से ऑन है. बेहतर सजेशन के लिए गूगल मैप्स में इंजन और फ्यूल की भी जानकारी भर दें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










