
Google ने रिलीज किया Android 14 का दूसरा प्रीव्यू, नए फीचर्स की होगी भरमार, जानिए डिटेल्स
AajTak
Google Android 14 Developers Preview: गूगल ने Android 14 का दूसरा डेवलपर्स प्रीव्यू रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही हम इसके स्टेबल रिलीज के और करीब पहुंच गए हैं. हालांकि, स्टेबल वर्जन के रिलीज होने में अभी वक्त लगेगा. नए अपडेट के साथ ही Android 14 के कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है. इसमें बेहतर सिक्योरिटी, प्राइवेसी और परफॉर्मेंस मिलेगी.
Google ने Android 14 का नया डेवलपर्स प्रीव्यू रिलीज कर दिया है. यह कंपनी का दूसरा डेवलपर्स प्रीव्यू है, जिसमें कई नए फीचर्स देखने को मिल रहे हैं. नया अपडेट बेहतर प्राइवेसी, सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस के साथ आता है. यानी Android 14 में आपको बेहतर प्राइवेसी के साथ दमदार सिक्योरिटी और पावरफुल परफॉर्मेंस भी मिलेगी.
इस अपडेट में कंपनी ने टैबलेट और फोल्डेबल डिवाइसेस के एक्सपीरियंस को रिफाइन करने की कोशिश की है. मार्च में आए डेवलपर्स प्रीव्यू के बाद अप्रैल में कंपनी पहला बीटा रिलीज कर सकती है, जो अगले तीन महीने तक चलेगा. इन सब के बाद कंपनी स्टेबल वर्जन रिलीज करेगी.
Android 14 के डेवलपर्स प्रीव्यू 2 में प्राइवेसी के लिहाज के खास फीचर जोड़ा गया है. इसमें यूजर्स किसी ऐप को चुनिंदा फोटोज या वीडियोज का एक्सेस दे सकते हैं. अभी तक किसी ऐप को फोटो और वीडियो का एक्सेस देने पर सभी फोटोज व वीडियो का एक्सेस मिल जाता है, लेकिन अगले एंड्रॉयड वर्जन में ऐसा नहीं होगा.
डेवलपर्स प्रीव्यू में यूजर्स को सलेक्टेड फोटो-वीडियोज, सभी फोटो-वीडियोज और नो-एक्सेस का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा क्रेडेंशियल मैनेजर में भी बदलाव किया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स पास-की के जरिए साइन-इन कर सकेंगे. साथ ही यूजर्स को बेहतर UI देखने को मिलेगा.
नए डेवलपर्स प्रीव्यू में बेहतर एंड्रॉयड मेमोरी मैनेजमेंट सिस्टम जोड़ा गया है, जो बैकग्राउंड में किसी ऐप की आसानी से काम करने में मदद करेगा. इसके अलावा रीजन बेस्ड प्रीफ्रेंस भी देखने को मिलेंगे. यानी अगर आप भारत में रहते हैं, यहां टेम्परेचर सेल्सियस में दिखेगा, जबकि यूरोप वालों को टेम्परेचर फारेनहाइट में दिखेगा.
दरअसल, गूगल किसी भी Android वर्जन का फाइनल वर्जन रिलीज करने से पहले डेवलपर्स प्रीव्यू और बीटा वर्जन लॉन्च करता है. ये अपडेट्स सामान्य यूजर्स के लिए नहीं होते है बल्कि डेवलपर्स और टेस्टर्स के लिए होते हैं, जो नए Android वर्जन के फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल सिर्फ ऐप डेवलपर्स को करना चाहिए, जिससे वे नए अपडेट के साथ ही अपने ऐप्स को भी अपडेट रख सकें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










