Google का ऐलान, अगस्त में लॉन्च होगी Pixel 9 सीरीज और Pixel Watch 3
AajTak
Google अगस्त में एक इवेंट का आयोजन करने जा रहा है, जिसका नाम Made by Google है. इस इवेंट के दौरान Pixel 9 series और Pixel Watch 3 को लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी आमतौर पर अक्तूबर में पिक्सल की नई सीरीज लॉन्च करती है, लेकिन इस बार कंपनी दो महीने पहले ही ऐसा करने जा रही है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Google ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. कंपनी ने बताया है कि इस साल 13 अगस्त को Pixel 9 सीरीज और Pixel Watch 3 को लॉन्च किया था. यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह लॉन्चिंग आमतौर पर अक्तूबर के इवेंट में होती है, लेकिन इस बार कंपनी दो महीने पहले लॉन्चिंग करने जा रही है.
कंपनी ने इस बार लॉन्चिंग इवेंट का वेन्यू और टाइमिंग में भी बदलाव किया है. अब यह कंपनी के हेडक्वाटर माउंटेन व्यू पर होगा, जबकि इससे पहले न्यू यॉर्क में यह इवेंट होता था.
X प्लेटफॉर्म पर Made by Google ने एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में एक 15 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया है. यहां वीडियो में दो मोबाइल फोन की झलक दिखाई है, जो अलग-अलग साइज में है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त में Pixel 9 और Pixel 9 Pro को पेश किया है. इसके अलावा Pixel Fold का भी नेक्स्ट वर्जन लॉन्च हो सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 9 Pro XL में 16GB रैम का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही इसमें Tensor G4 SoC चिपसेट भी मिलेगा. Pixel 9 में 6.03-inch और Pixel 9 Pro में 6.3-inch का डिस्प्ले दिया जा सकता है. वहीं Pixel 9 Pro XL में 6.7 Inch का डिस्प्ले दिया जा सकता है.
Pixel 9 Pro Fold में बाहरी डिस्प्ले 6.4 Inch का हो सकता है, जबकि इनर डिस्प्ले 7.9 इंच की हो सकती है. पहले Pixel Fold में इनर डिस्प्ले 7.6 Inch का था, जबकि 5.8 Inch का होगा.
अगस्त में कंपनी Pixel Watch 3 और Pixel Watch 3 XL को भी लॉन्च कर सकता है. Pixel Watch 3 में 1.2-inch स्क्रीन दिया जा सकता है. Pixel Watch 3 XL में 1.45-inch स्क्रीन दिया जा सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










