
Good Bye 2024: कुछ खट्टी, कुछ मीठी यादें... ये हैं 2024 की 10 चर्चित तस्वीरें
AajTak
दुनिया भर में लोगों ने नए साल 2025 का स्वागत किया है, जिसमें जश्न, आतिशबाजी और उत्साह का माहौल है. नए साल की पूर्व संध्या पर दुनिया भर में लोगों ने अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर जश्न मनाया. आतिशबाजी और संगीत के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया. भारत में भी नए साल का जश्न मनाया गया. देश की राजधानी नई दिल्ली में लोगों ने इंडिया गेट और कनॉट प्लेस में जश्न मनाया. मुंबई, बैंगलोर और चेन्नई जैसे शहरों में भी लोगों ने नए साल का स्वागत किया. ऐसे में नजर डालते हैं बीत चुके साल 2024 की 10 चर्चित तस्वीरों पर, जिनमें साल की कुछ खट्टी तो कुछ मीठी यादें छिपी हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










