
Gold-Silver Rate: फिर ₹1 लाख के पार सोना, चांदी ने भी मचाया गदर, एक किलो का अब ये भाव
AajTak
Gold Rate Again Cross Rs 1 Lakh: सोने की कीमतों ने एक बार फिर 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर लिया है, तो वहीं चांदी ने सप्ताह के तीसरे दिन मार्केट खुलने के साथ ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
साल 2025 में सोने की कीमतों (Gold Rates) ने नया शिखर छुआ है और इसकी चमक लगातार बढ़ रही है. बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर कारोबार ओपन होने के साथ ही इसने एक बार फिर तेज रफ्तार के साथ 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price) का स्तर पार कर लिया, तो दूसरी ओर चांदी का भाव (Silver Rate) भी 1.16 लाख रुपये प्रति किलो के नए लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. आइए जानते हैं Gold-Silver के लेटेस्ट रेट...
10 ग्राम 24 कैरेट Gold का नया भाव मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले गोल्ड का रेट (MCX Gold Rate) बुधवार को कारोबार शुरू होते ही उछलकर 1,00,453 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया. बीते दो दिनों में सोने की कीमतें 98000 के करीब से बढ़कर 1 लाख के पार पहुंच गई हैं और ये लगभग 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हो गया है. न केवल वायदा कारोबार बल्कि घरेलू मार्केट में भी इसकी कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है.
2025 में अबतक ₹21000 महंगा हुआ सोना इस साल सोने की कीमतों में आए उछाल से इसमें निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स को ताबड़तोड़ रिटर्न मिला है. इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि साल 2025 की शुरुआत में पहले ही दिन यानी 1 जनवरी को एमसीएक्स पर Gold Price 78,957 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1,00,453 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और इस हिसाब से कैलकुलेशन करें तो इस साल अब तक इसमें 21496 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आ चुका है.
नहीं थम रही चांदी, तोड़ रही रिकॉर्ड सोना तो सोना... चांदी भी नहीं थम रही है और इसका भाव भी लगातार अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए शिकर पर पहुंचता जा रहा है. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन MCX Silver Rates की बात करें, तो इसने खुलने के साथ ही नया लाइफ टाइम हाई लेवल छू लिया और 5 सितंबर की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी का भाव उछलकर 1,16,275 रुपये पर पहुंच गया. इस साल Silver Price में आए उछाल पर नजर डालें बीते 1 जनवरी 2025 को चांदी 93,010 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी और लेटेस्ट रेट से तुलना करें, तो इसकी कीमत में अब तक 23,265 रुपये की तेजी आ चुकी है.
खरीदने से पहले ऐसे जांचे सोने की शुद्धता सोना खरीदते समय इसकी शुद्धता के बारे में जान लेना भी आपके लिए जरूरी है और इसका तरीका बेहद ही आसान है. बता दें कि सोने के आभूषण बनवाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट सोने (22 Karat Gold) का यूज किया जाता है और जब आप Gold Jewellery खरीदते हैं, तो उस पर अंकित हॉलमार्क देखकर इसकी शुद्धता के बारे में जान सकते हैं. दरअसल, 24 कैरेट Gold के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








