
Gold Rate Weekly Update: हफ्तेभर में इतना सस्ता हो गया सोना... अब ये है 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट
AajTak
Gold Rate Weekly Update: सोने की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजारों से लेकर घरेलू मार्केट तक में गिरावट का सिलसिला जारी है और बीता सप्ताह Gold Price के लिए 3 साल का सबसे खराब हफ्ता साबित हुआ है.
सोने की कीमतों (Gold Rates) गिरावट का सिलसिला जारी है और बीते एक सप्ताह में ये और भी सस्ता हो गया है. इस साल गोल्ड प्राइस में आए उतार-चढ़ाव पर गौर करें, तो एक ओर जहां मोदी 3.0 के पहले आम बजट (Union Budget 2024) में सोने पर कस्टम ड्यूटी में कटौती करने के सरकार के ऐलान के बाद अचानक Gold Price तेजी से कम होने लगा और 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास आ पहुंच गया था, तो गिरावट के कुछ दिनों बाद ही अगस्त महीने में पीली धातु के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ, जिसके चलते सोना ऑल टाइ हाई पर पहुंच गया. अब इसमें फिर से गिरावट आने लगी है.
हफ्ते में इतना गिरा Gold Rate एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमतों में हफ्तेभर में हुए बदलाव पर नजर डालें, तो बीते 11 नवंबर सोमवार को पांच दिसंबर की एक्सपायरी वाला Gold Rate 75,351 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, वहीं सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 15 नवंबर तक ये गिरावट के साथ टूटकर 73,946 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस हिसाब से देखें तो सोने की कीमत में महज एक हफ्ते के दौरान 1405 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम (Gold Price Fall) हो गई है.
न केवल सोने की कीमत में बल्कि चांदी की चमक भी बीते सप्ताह धीमी पड़ी है. इसकी कीमत में गिरावट पर गौर करें, तो 11 नवंबर के MCX पर 1 किलोग्राम चांदी का दाम 89,182 रुपये था, जो कि सप्ताह के आखिरी दिन तक 88,421 रुपये प्रति किलो तक आ गया था. यानी Silver Rate में प्रति किलो चांदी 761 रुपये तक सस्ती हुई है.
घरेलू मार्केट में भी टूटा सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के साथ ही घरेलू मार्केट में भी सोने की कीमत (Gold Price) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोशियएसन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 14 नवंबर को 3 साल के सबसे खराब साबित हुए सप्ताह में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 73,740 रुपये हो गई है. जबकि 8 नवंबर को ये 77,382 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, मतलब यहां भी सोना 3,642 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है. हालांकि, शुक्रवार 15 नवंबर को इसमें मामूली तेजी जरूर दिखी. अन्य क्वालिटी के गोल्ड की घरेलू मार्केट में कीमत पर नजर डालें तो, 22 कैरेट सोना 71,970 रुपये/10 ग्राम, 20 कैरेट 65,630 रुपये/10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड 59,730 रुपये/10 ग्राम पर आ गया.
गौरतलब है कि घरेलू मार्केट में सोने का ये दाम 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना हैं. मेकिंग चार्ज अलग-अलग होते हैं और इसके चलते देश के तमाम शहरों में सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिलता है. बता दें कि इस साल सोने की कीमतों में बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिला है. मोदी 3.0 के पहले बजट (Union Budget 2024) में सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाए जाने के बाद ये टूटकर 67000 के लेवल पर आ गया था, तो वहीं इसके अगले महीने से सोने में ऐसी तेजी आई, कि ये ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. अब इसमें फिर से गिरावट आई है.
ऐसे चेक करें Gold की शुद्धता बता दें कि देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्यों के कर और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है. यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं. आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क दर्ज होता है. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










