
Gold Rate Update: महीने के आखिरी दिन सोने के भाव में बड़ा बदलाव, जानिए 10 ग्राम का नया रेट
AajTak
Gold-Silver Rate On 31st July : देश में बीते कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में जबर्दस्त गिरावट देखने को मिली है. हफ्तेभर में सोना करीब 5,000 रुपये, तो चांदी लगभग 8,000 रुपये तक सस्ती हो चुकी है. जुलाई के आखिरी दिन भी इनके भाव बदले हैं.
जुलाई महीने का आज आखिरी दिन है और कल से अगस्त का महीना शुरू होने जा रहा है. सोने के खरीदारों के लिए जुलाई 2024 शानदार साबित हुआ है, क्योंकि 23 जुलाई को पेश हुए आम बजट (Union Budget 2024) में कीमती धातुओं को लेकर किए गए ऐलान के बाद से Gold-Silver Price तेजी से टूटे हैं. अब महीने के लास्ट डे यानी 31 जुलाई को Gold Rate बदला है, हालांकि, ये गिरने के बजाय बढ़ गया है. दूसरी ओर चांदी की चमक में भी इजाफा देखने को मिला है.
बजट के बाद लगातार घटे दाम मोदी 3.0 का पहला बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोने पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया था और इसे घटाकर 15% से 6% कर दिया गया था. इसके बाद अचानक से सोने की कीमतों में गिरावट आने लगी और ये एक हफ्ते से ज्यादा समय से जारी है. इस दौरान सोने की कीमत 72,000 से घटकर 68,000 के आस-पास तक आ गई.
31 जुलाई को क्या है Gold Rate? हालांकि, जुलाई महीने के आखिरी दिन (Gold Rate on 31St July) की बात करें, तो सोने के भाव में गिरावट पर ब्रेक नजर आया और MCX पर इसका दाम 300 रुपये तक बढ़ गया. बीते कारोबारी दिन मंगलवार 30 जुलाई को ये 69,178 रुपये पर था, जो कि बुधवार को 69506 रुपये पर पहुंच गया. हालांकि, जुलाई के मध्य से तुलना करें तो ये Gold Rate अभी भी काफी कम है. बता दें कि बीते 17 जुलाई को 10 ग्राम सोने का भाव 74,547 रुपये था. यानी इस लेवल से अभी भी सोना 5,041 रुपये तक सस्ते भाव पर है.
अगर घरेलू मार्केट में सोने की कीमत पर नजर डालें, तो IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 31 जुलाई 2024 को शाम पांच बजे तक 24 कैरेट गोल्ड का रेट 69,310 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 67,650 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने का दाम 61,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 56,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था.
चांदी के दाम हो गए इतने कम सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी बदलाव देखा गया है और ये महीने के आखिरी दिन चमकी है. कस्टम ड्यूटी घटाए जाने के सरकार के फैसले का असर Silver Rate में गिरावट के रूप में दिखाई दिया था और 22 जुलाई को जो चांदी का भाव 89,203 रुपये प्रति किलो चल रहा था, वो 81,000 तक आ गया था. हालांकि, 31 जुलाई को इसकी कीमत में भी सोने की तरह ही 777 रुपये की तेजी आई है और 1 किलोग्राम चांदी का दाम 83,436 रुपये पर पहुंच गया था.
Gold खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान सोना खरीदने से पहले कुछ खास बातों का ख्याल जरूर रखें, जैसे इसकी क्वालिटी की पहचान. बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं. आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क दर्ज होता है. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. कीमतों की बात करें तो देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्यों के कर और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








