
Gold Rate: सोने के दाम में बड़ी गिरावट... अचानक 2600 रुपये हुआ सस्ता, जानिए 24 कैरेट का भाव
AajTak
मल्टी कमोडिटी मार्केट से लेकर इंडियन बुलियन मार्केट में सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है. सोना MCX पर 2600 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है, जबकि बुलियन मार्केट में शाम के कारोबार तक करीब 2000 रुपये तक की गिरावट आई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजरायल के बीच जंग थमने का ऐलान किया और उम्मीद जताई कि अब ये दोनों देश सीजफायर का उल्लघंन नहीं करेंगे. इस ऐलान का असर ग्लोबली देखने को मिला है. Gold-Silver से लेकर शेयर बाजारों पर इसका असर पड़ा है. भारतीय शेयर बाजार, जहां तेजी पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर Gold Silver के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि शेयर बाजार बंद होने के समय ही ये खबर आई कि इजरायल और ईरान ने सीजफायर का उल्लघंन किया है, लेकिन फिर भी सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है.
मल्टी कमोडिटी मार्केट से लेकर इंडियन बुलियन मार्केट में सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है. सोना MCX पर 2600 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है, जबकि बुलियन मार्केट में शाम के कारोबार तक करीब 2000 रुपये तक की गिरावट आई. चांदी का भाव भी टूटा है. बुलियन मार्केट में चांदी करीब 1000 रुपये सस्ती हुई है. आइए जानते हैं कहां पर कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी...
एमसीएक्स पर इतना हुआ सोना के भाव मल्टी कमोडिटी मार्केट में गोल्ड 2640 रुपये टूटकर 96748 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price) पर कारोबार कर रहा था. 5 अगस्त वायदा के लिए सोना आज करीब 3000 रुपये गिरकर 96422 रुपये पर आ गया था. इसी तरह चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली. चांदी का भाव आज एमसीएक्स पर करीब 1000 रुपये गिरा.
इंडियन बुलियन मार्केट में सोने-चांदी का भाव IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव आज करीब 2100 रुपये कम होकर 97263 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए. वहीं 23 कैरेट का भाव 96874 रुपये पर था. 22 कैरेट सोने का भाव बुलियन मार्केट में 89093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 2000 रुपये कम होकर 72947 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
चांदी के भाव भी गिरे इसी तरह चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली. चांदी का भाव इंडियन बुलियन मार्केट में 1 लाख 7 हजार 63 रुपये प्रति किलो से गिरकर 1 लाख 5 हजार 967 रुपये प्रति किलो पर आ गया.
क्यों गिरे भाव?

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










