
Gold Price Monthly: जून में डांवा-डोल रहा, पहली जुलाई को रॉकेट की तरह चढ़ा सोने का भाव
AajTak
डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी से गिरा है, ऐसे में रुपये को संभालने के लिए सरकार ने सोने पर बेसिक इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है. अभी सोने पर ये शुल्क 7.5% की दर से लगता है जिसे बढ़ाकर सरकार ने 12.5% करने का फैसला किया है.
जुलाई शुरू होते ही सोने के भाव (Gold Prices) में अचानक से तेजी देखने को मिली है, जबकि जून के महीने में सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा. पूरे महीने इसका भाव डांवा-डोल स्थिति में रहा और शादियों का सीजन होने के बावजूद इसमें कोई ठहराव देखने को नहीं मिला. जानें कितना चढ़ा सोने का भाव
सोना के भाव की लंबी छलांग अगर एक दिन में सोने के भाव को देखें तो 30 जून से 1 जुलाई के बीच इसने लंबी छलांग लगाई है. जून के आखिरी दिन 24 कैरेट सोने का भाव 50,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा तो पहली जुलाई को इसमें 879 रुपये की बढ़त देखी गई. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को सोने का भाव 51,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है.
जून में ऐसा रहा सोने का हाल अगर जून में सोने के भाव हाल देखें, तो पूरे महीने इसमें उतार चढ़ाव बना रहा. 1 जून को 24 कैरेट सोने का भाव 50,606 रुपये प्रति 10 ग्राम था और 30 जून को ये 50,970 रुपये पर पहुंचा. इस तरह अगर किसी ने जून में सोने में निवेश किया तो उसे महीने भर में सिर्फ 364 रुपये का ही रिटर्न मिला. हालांकि महीने के दौरान सोना भाव 3 जून को 51,455 रुपये के उच्च स्तर पर गया. इसके बाद सिर्फ 13 जून को और सोने का भाव महीने के उच्च स्तर पर यानी 51,435 रुपये 10 ग्राम पर रहा.
महंगा होने जा रहा है सोना हालांकि जुलाई में सोना महंगा होने जा रहा है. भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर देश है और अपनी जरूरत का अधिकतर सोना आयात (Gold Import) करता है. भारत के इंपोर्ट बिल में पेट्रोल-डीजल के बाद सोना दूसरा सबसे बड़ा कंपोनेंट है. इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी से गिरा है, ऐसे में रुपये को संभालने के लिए सरकार ने सोने पर बेसिक इम्पोर्ट ड्यूटी (Basic Import Duty) बढ़ाने का फैसला किया है. अभी सोने पर ये शुल्क 7.5% की दर से लगता है जिसे बढ़ाकर सरकार ने 12.5% करने का फैसला किया है.
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) के मुताबिक पिछले साल भारत में सोने की डिमांड में तेजी देखने को मिली थी. महामारी के दौरान भले ही इसकी डिमांड कम हुई थी, लेकिन बाद में लोग सोने की खरीदारी बढ़ाने लग गए थे. साल 2021 के आंकड़ों को देखें तो भारत का सोना आयात (Gold Import) एक दशक के उच्च स्तर पर पहुंच गया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










